फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Cabinet Decisions today: Night curfew lifted in four districts, coaching classes will be conducted with 50 percent attendance

हिमाचल कैबिनेट निर्णय: चार जिलों में रात्रि कर्फ्यू हटा, आंतरिक बैठकों में आ सकेंगे 50 से ज्यादा लोग

Tue, 05 Jan 2021 09:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Jan 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Himachal Cabinet Decisions today: Night curfew lifted in four districts, coaching classes will be conducted with 50 percent attendance
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित की गई हिमाचल कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने प्रदेश में कोरोना के मामले घटने के बाद मंत्रिमंडल ने शिमला, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों में लगाए गए रात्रि कर्फ्यू को हटाने की मंजूरी दे दी है। प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में पहले की तरह छह दिन के कार्य दिवस भी बहाल कर दिए गए हैं। राज्य चुनाव आयोग के आग्रह पर आंतरिक बैठकों में 50 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं देने की शर्त में भी छूट दी गई है। इससे पंचायती राज चुनावों से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभावी तरीके से चलाने में मदद मिलेगी। हालांकि, अन्य आयोजनों और राजनीतिक समारोहों में कोई छूट नहीं दी गई है। बैठक में कोचिंग कक्षाओं को भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू करने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन


इसके लिए राज्य शिक्षा विभाग की ओर से मानक संचालन प्रक्रिया जारी की जाएगी। बैठक में पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू पर प्रस्तुति दी। मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य और पशुपालन विभागों को उचित दवाओं और कर्मचारियों के लिए पीपीई किट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। जिला कांगड़ा के उपायुक्त की ओर से आवागमन के लिए लगाए गए प्रतिबंधों की भी सख्ती से अनुपालना करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रिमंडल ने राज्य में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, हिम केयर योजना और राजकीय चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए निजी अस्पतालों के पंजीकरण के लिए सिंगल विंडो मनोनयन शुरू करने को भी मंजूरी दी है। इसके अलावा बागवानी विभाग ने मार्च 2021 तक छह माह के लक्ष्यों और अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक के लक्ष्यों पर प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन


आउटसोर्स से होगी नर्सों की भर्ती
कोरोना के चलते मंत्रिमंडल ने आईजीएमसी शिमला, सीएचसी नालागढ़ और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में मेकशिफ्ट अस्पतालों को कार्यशील बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए वार्ड सिस्टर, स्टाफ नर्सों और चतुर्थ श्रेणी को कुछ समय के लिए आउटसोर्स पर भर्ती किया जाएगा। चिकित्सा अधिकारियों को वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी का जताया आभार
मंत्रिमंडल ने कोरोना वैक्सीन के प्रयोग को अनुमति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करने के लिए प्रस्ताव पारित किया। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वैक्सीन के उत्पादन के लिए देश के वैज्ञानिकों का भी आभार जताया गया। मंत्रिमंडल ने अमेरिका की डाटा फर्म मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से देश में कोविड-19 महामारी को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया भर में सर्वश्रेष्ठ और सबसे लोकप्रिय राजनेता आंके जाने पर भी बधाई दी है। 

21,764 बूथों में चुनाव कराने को प्रशिक्षण देने में होगी आसानी 

राज्य निर्वाचन आयोग के आग्रह पर मंत्रिमंडल ने आंतरिक बैठकों में 50 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं देने की शर्त में छूट देने का निर्णय लिया है। इससे हिमाचल में पंचायत चुनाव के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना राज्य चुनाव आयोग के लिए काफी आसान होगा। प्रदेश में 21,764 बूथों में चुनाव कराने को कर्मचारी प्रशिक्षित करने हैं। एक बार में कम से कम 200 लोगों को चुनाव का प्रशिक्षण देना होगा।

इस दौरान सरकार और स्वास्थ्य विभाग के कोविड 19 के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन भी करना होगा। 
राज्य चुनाव आयोग के पास कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए काफी कम समय बचा है। प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एक स्थान में पचास लोगों से अधिक की भीड़ जुटाने पर रोक लगा रखी थी। ऐसी स्थिति में चुनाव प्रशिक्षण को तय समय के भीतर देना चुनाव आयोग के लिए चुनौती बना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed