फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet decisions today: approval for filling up posts of pashu mitra, Librarian

HP Cabinet Decisions: 1100 से अधिक पदों को भरने की मंजूरी, इनका वेतन बढ़ा, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले

Mon, 19 May 2025 05:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 May 2025 05:33 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पशु मित्र नीति-2025 को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
himachal cabinet decisions today: approval for filling up posts of pashu mitra, Librarian
हिमाचल मंत्रिमंडल बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पशु मित्र नीति-2025 को मंजूरी दी गई। इस नीति के तहत पशुपालन विभाग में मल्टी टास्क वर्करों  (पशु मित्रों) के 1,000 पद भरे जाएंगे। बैठक में स्कूल पुस्तकालयों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (पुस्तकालय) के 100 पदों को भरने को मंजूरी प्रदान की गई। अभी 300 से अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में यह पद भरे जाएंगे। बाद में अन्य स्कूलों में भी पद भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग में वरिष्ठ सहायक के 10 पद तथा कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के 15 पदों के सृजन को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी मंत्री हर्षवर्धन चाैहान व अनिरूद्ध सिंह ने दी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल के कई जिलों में अंधड़ ने बरपाया कहर, पेड़ गिरने से दो लोगों, छह बकरियों की माैत

विज्ञापन

ये पद भी भरे जाएंगे, चारा अनुदान बढ़ाया
मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण हमीरपुर में विभिन्न श्रेणियों के पांच पदों को भरने को भी मंजूरी दी। बैठक में आयुष विभाग में बैचवाइज आधार पर आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी के पांच पद भरने को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल ने राज्य भर के गोसदनों में रखे गए गोवंश के लिए चारा अनुदान को 700 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 1200 रुपये करने को मंजूरी दी।

रेडियोग्राफरों, ऑपरेशन थियेटर सहायकों व एक्स-रे तकनीशियनों का मानदेय बढ़ाया
मंत्रिमंडल ने ऑपरेशन थियेटर सहायकों का मासिक मानदेय 17,820 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने तथा रेडियोग्राफरों और एक्स-रे तकनीशियनों का मासिक मानदेय 13,100 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने को मंजूरी दी। राज्य में वास्तविक वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए सीएसआर के तहत निजी उद्यमियों की ओर से अवक्रमित वन भूमि पर वृक्षारोपण के लिए मुख्यमंत्री हरित अंगीकरण योजना को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन

तारा देवी मंदिर के पास का वन क्षेत्र हरित क्षेत्र घोषित
मंत्रिमंडल ने नगर निगम शिमला में घाटी की ओर इमारतों के निर्माण को प्रतिबंधित करने के लिए हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन नियम, 2014 में संशोधन को मंजूरी दे दी। नए प्रावधान के अनुसार ऐसे निर्माण सड़क के स्तर से कम से कम एक मीटर नीचे होने चाहिए, जिसका उद्देश्य आगंतुकों के लिए घाटी के सौंदर्य आकर्षण को संरक्षित करना है। बैठक में क्षेत्र में सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए शिमला जिले में माता तारा देवी मंदिर के समीपवर्ती वन क्षेत्र को शिमला विकास योजना के हरित क्षेत्र के अंतर्गत लाने का भी निर्णय लिया गया।

ई-टैक्सी किराये पर लेने के दिशानिर्देश तैयार
बैठक में राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना-2023 के अंतर्गत ई-टैक्सी किराये पर लेने के लिए व्यापक दिशानिर्देश तैयार करने को भी मंजूरी दी गई। इसके तहत अगले चरण में 200 से 300 गाड़ियां बेरोजगारों युवाओं को दी जाएगी।  मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में डिजाइन विंग को सिविल विंग के साथ विलय करने पर अपनी मुहर लगा दी है ताकि विभाग की कार्यप्रणाली को सुचारू बनाया जा सके तथा परिचालन दक्षता में सुधार लाया जा सके। मंत्रिमण्डल ने कुल्लू जिला के निरमंड विकास खंड में पशु औषधालय सराहन का नाम बदलकर पशु औषधालय बागा सराहन रखने को भी स्वीकृति प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed