फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet decisions: Income tax payers will continue to receive flour and rice on the lines of APL

हिमाचल: आयकर दाताओं को एपीएल की तर्ज पर डिपो में मिलता रहेगा आटा-चावल

Fri, 04 Sep 2020 08:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Sep 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
himachal cabinet decisions: Income tax payers will continue to receive flour and rice on the lines of APL
राशन डिपो(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के आयकर दाताओं को एपीएल की तर्ज पर डिपो में सस्ता राशन आटा और चावल मिलता रहेगा। कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी है। आयकर दाताओं को डिपो में 2 लीटर खाद्य तेल, तीन दालें, चीनी, नमक पर सब्सिडी खत्म की है, अब ये वस्तुएं इन लोगों को वास्तविक कीमत के हिसाब से ही मिलेंगी। हिमाचल में डेढ़ लाख के करीब आयकरदाता हैं। डिपो में एपीएल उपभोक्ताओं को साढ़े 9 रुपये प्रतिकिलो आटा, 10 रुपये चावल सब्सिडी पर मिलता है।

विज्ञापन


 एक लाख होगी शहरी गरीब की सालाना आय सीमा 
कैबिनेट में शहरी गरीबों की सालाना आय एक लाख रुपये तक करने पर चर्चा हुई। बताया गया कि शहरी क्षेत्रों में 45 हजार रुपये सालाना आय वाले नहीं हैं। आगामी बैठक में इस पर चर्चा होगी। सरकार शहरी गरीब परिवारों के लिए किराये के आवास बनाएगी। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित होगा। 

विज्ञापन

नगर निगम और परिषद को आपत्ति और वार्डबंदी के लिए मिलेंगे 30 दिन

प्रदेश के नगर निगमों और नगर परिषदों को आपत्ति और वार्डबंदी के लिए तीस दिन का समय मिलेगा। हिमाचल प्रदेश इलेक्शन रूल्स-1994 में संशोधन को कैबिनेट ने शुक्रवार को मंजूरी दे दी है। पहले राज्य चुनाव आयोग 45 दिन की समय अवधि देता था।

आयोग के सचिव सुरजीत सिंह ने अमर उजाला को बताया कि पहले आपत्ति और वार्डबंदी के लिए 45 दिन का समय दिया जाता था। वर्तमान में सूचनाएं पहुंचाने में कम समय लगता है। इस कारण सरकार से इस कार्य को 30 दिन में करने का मामला उठाया था। जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed