फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Budget 2021 live updates: cm jairam presenting his fourth budget

Himachal Budget 2021: जयराम आज पेश करेंगे अपने कार्यकाल का चौथा बजट

Sat, 06 Mar 2021 10:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Mar 2021 10:37 AM IST
सार

  • वार्षिक बजट अनुमान 52 हजार करोड़ रहने का अनुमान 
  • सीएम आज 11 बजे पेश करेंगे बजट

विज्ञापन
Himachal Budget 2021 live updates: cm jairam presenting his fourth budget
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार सुबह 11 बजे अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश करेंगे। कोरोना काल में सीएम के लिए बजट चुनौतीपूर्ण होगा। सरकार को घाटा कम करना मुश्किल होगा। वित्तीय वर्ष 2021-22 के यह बजट अनुमान 52 हजार करोड़ रुपये के आसपास रहने के आसार हैं। उधर, विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का रास्ता रोकने पर निलंबित नेता प्रतिपक्ष समेत कांग्रेस के पांचों विधायकों की शुक्रवार को नाटकीय घटनाक्रम के बीच निलंबन रद्द होने के साथ सदन में वापसी हो गई। 

विज्ञापन


कोरोना महामारी के असर के चलते इस बार बजट में नई योजनाओं में कटौती होगी। विकास पर व्यय की प्रतिशतता भी घट सकती है। स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण, कृषि, कर्मचारियों, पेंशनरों के वेतन-भत्तों पर बजट केंद्रित होगा। लोक निर्माण विभाग के लिए भी बजट में प्रावधान होगा। पहली बार प्लान और नॉन प्लान की मदें खत्म होंगी। उधर, सदन से निलंबित कांग्रेस विधायकों के मामले में राज्यपाल से विपक्ष के माफी मांगने की शर्त पर अड़ा रहा सत्तारूढ़ दल  बजट पेश करते वक्त विपक्ष के सदन से बाहर रहने से आशंकित होकर अपनी चाल बदलते हुए शुक्रवार को नरम पड़ गया।
विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सदन में प्रस्ताव रखा कि मुकेश अग्निहोत्री, हर्षवर्द्धन चौहान, विनय कुमार, सतपाल रायजादा और सुंदर ठाकुर का निलंबन निरस्त किया जाए। इससे पहले कांग्रेस विधायकों ने हर दिन की तरह प्रदर्शन जारी रखा। भोजनावकाश से पहले सूचना आई कि विस अध्यक्ष के चैंबर में विपक्ष को बातचीत के लिए बुलाया है। बातचीत में विपक्ष से आशा कुमारी, सुखविंद्र सुक्खू, धनीराम शांडिल, जगत सिंह नेगी आदि मौजूद हुए। सत्ता पक्ष से सीएम जयराम ठाकुर, मंत्री महेंद्र सिंह और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बातचीत की। आखिर में सहमति बनी और छह दिन बाद गतिरोध टूटा। भोजनावकाश के बाद नेता प्रतिपक्ष और अन्य निलंबित विधायक सदन पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed