{"_id":"63de6e1626bdb013966d0e52","slug":"himachal-boxers-won-three-silver-medals-in-khelo-india-games-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khelo India Games: खेलो इंडिया में हिमाचल के मुक्केबाजों ने जीते तीन रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khelo India Games: खेलो इंडिया में हिमाचल के मुक्केबाजों ने जीते तीन रजत पदक
Sat, 04 Feb 2023 08:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 Feb 2023 08:10 PM IST
सार
हिमाचल के मंडी के बॉक्सर बादल, किन्नौर की कशिश और कुल्लू जिले के आनी की अंजना ठाकुर ने रजत पदक जीता। तीनों बॉक्सर शनिवार को फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए।
विज्ञापन
मुक्केबाजों ने जीते तीन रजत पदक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल यूथ गेम्स के तहत भोपाल में खेलो इंडिया की बॉक्सिंग स्पर्धा में हिमाचल के तीन मुक्केबाजों ने तीन रजत पदक जीते हैं। हिमाचल के मंडी के बॉक्सर बादल, किन्नौर की कशिश और कुल्लू जिले के आनी की अंजना ठाकुर ने रजत पदक जीता। तीनों बॉक्सर शनिवार को फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। बॉक्सिंग में प्रदेश के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीन रजत पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। शनिवार को हुए 57 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में हिमाचल के बादल पंजाब के बाक्सर से हार गए।
विज्ञापन
किन्नौर की कशिश 51 किलोग्राम भार वर्ग में कर्नाटक, जबकि 60 किलोग्राम महिला वर्ग में आनी की अंजना का मुकाबला तमिलनाडु की बॉक्सर के साथ हुआ। इसमें अंजना की हार हो गई। प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजेश भंडारी और सचिव सुरेंद्र शांडिल ने कहा कि यूथ नेशनल के लिए हिमाचल के क्वालिफाई करने वाले पांच में से तीन बॉक्सर ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई और रजत पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन