{"_id":"5e74f0828ebc3e6fbe7cc5b7","slug":"himachal-both-coronavirus-positive-patients-reached-kangra-by-bus-from-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बस में दिल्ली से कांगड़ा पहुंचे थे दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बस में दिल्ली से कांगड़ा पहुंचे थे दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप
Fri, 20 Mar 2020 10:36 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
टांडा मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के दोनों पॉजिटिव मरीज दिल्ली से बस के माध्यम से अपने-अपने घर पहुंचे थे। ऐसे में दोनों मरीज कितने लोगों के संपर्क में आए होंगे। जानकारी के अनुसार पुरुष 18 मार्च को सिंगापुर से घर पहुंचा था।
विज्ञापन
उसके बाद तबीयत कुछ खराब होने के चलते जांच करवाने के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद आइसोलेशन वार्ड में दाखिला किया था। सैंपल जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा था।
विज्ञापन
19 मार्च को दुबई से आई महिला के आने की सूचना प्रशासन को लगी तो प्रशासन ने उन्हें देर शाम धर्मशाला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। हालांकि, महिला पहले जांच करवाने से मुकर रही थी, लेकिन प्रशासन ने उसे दबाव बनाकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोनों संदिग्ध मरीजों के सैंपल पॉजिटिव आने के बाद अब उन्हें टांडा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया है। वहीं, दोनों मरीजों के पूरे परिवारों को भी स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में रखा है।
इसके अलावा दोनों के घर पहुंचे के बाद जो भी इसके संपर्क में आया है, ऐसे सभी लोगों को अपने-अपने को होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी है। बताया जा रहा है कि 63 वर्षीय महिला दुबई में अपने बेटे के पास गई हुई थी, वहां से वापस घर आई है। वहीं, पुरुष सिंगापुर में होटल में नौकरी करता है और छुट्टी लेकर घर आया है।