फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Born Praveen Sood Appointed New Director of Central Bureau Of Investigation

CBI: कर्नाटक के डीजीपी एवं कांगड़ा के प्रवीण सूद बने सीबीआई निदेशक

Sun, 14 May 2023 08:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/शिमला
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 May 2023 08:04 PM IST
सार

प्रवीण सूद दिल्ली आईआईटी के छात्र रहे हैं। वह सीबीआई के निदेशक के पद पर मई 2025 तक बने रहेंगे।

विज्ञापन
Himachal Born Praveen Sood Appointed New Director of Central Bureau Of Investigation
सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद। - फोटो : PTI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के परागपुर के रहने वाले एवं कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (आईपीएस) प्रवीण सूद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक नियुक्त किए गए हैं। उनका जन्म शिमला में हुआ था। कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सूद का कार्यकाल दो साल का होगा। अश्वनी कुमार शर्मा के बाद वह हिमाचल मूल के दूसरे निदेशक नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन


सीबीआई के निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल 25 मई को अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने रविवार को जारी आदेश में कहा कि आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक के तौर पर नियुक्ति को सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति दे दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सीबीआई के नए निदेशक के चयन के लिए उच्चस्तरीय समिति की बैठक शनिवार को हुई थी।
विज्ञापन


इसी में प्रवीण सूद का नाम तय हो गया था। प्रवीण सूद दिल्ली आईआईटी के छात्र रहे हैं। वह सीबीआई के निदेशक के पद पर मई 2025 तक बने रहेंगे। जोगिंदर सिंह (31 जुलाई, 1996-जून 30, 1997) और डीआर कार्तिकेयन (31 जनवरी, 1998- 31 मार्च, 1998) के बाद सूद सीबीआई निदेशक के रूप में नियुक्त होने वाले कर्नाटक कैडर के तीसरे आईपीएस अधिकारी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रवीण सूद को सीबीआई निदेशक के रूप में नियुक्ति के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम और सीजेआई ने जताई सहमति, कांग्रेस ने किया विरोध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी वाली तीन सदस्यीय समिति ने सीबीआई निदेशक का चयन किया। पीएम मोदी और चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ सूद के नाम पर सहमत थे, जबकि चौधरी ने उनके नाम पर आपत्ति जताई।

निदेशक पद के लिए चुने गए नामों की सूची में सूद ही सबसे वरिष्ठ थे। इसी आधार पर पीएम और सीजेआई ने उनके नाम पर सहमति जताई। चौधरी ने बैठक में सूद के खिलाफ अपनी दलीलें रखी। उनका कहना था कि सूद आईपीएस अधिकारियों के उस पूल का हिस्सा नहीं थे जो केंद्र में डीजीपी स्तर पर सेवा के योग्य हों।


डीके शिवकुमार के आरोपों के बाद सुर्खियों में आए थे
डीजीपी प्रवीण सूद मार्च में उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया था कि वह भाजपा सरकार की शह पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने सूद की गिरफ्तारी की भी मांग की थी। डीके शिवकुमार कर्नाटक में कांग्रेस को शानदार जीत दिलाने के बाद मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed