{"_id":"642ac04065d5467bff06b7ee","slug":"himachal-board-of-technical-education-released-the-schedule-of-pat-and-leet-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTEB: हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने जारी किया पैट और लीट का शेड्यूल, यहां जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPTEB: हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने जारी किया पैट और लीट का शेड्यूल, यहां जानें
Mon, 03 Apr 2023 05:33 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 03 Apr 2023 05:33 PM IST
सार
प्रदेश बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट-2023) के लिए अभ्यर्थी 4 अप्रैल से 2 मई और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट-2023) के लिए 5 अप्रैल से 6 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट-2023) के लिए अभ्यर्थी 4 अप्रैल से 2 मई और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट-2023) के लिए 5 अप्रैल से 6 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। मई में होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि तकनीकी बोर्ड बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) 21 मई को सुबह 10 से एक बजे और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट 28 मई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। पैट-2023 में भाग लेने के लिए ऑनलाइन माध्यम से चार अप्रैल से दो मई तक, जबकि लीट के लिए पांच अप्रैल से छह मई तक फार्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी किया जा सकेगा। आवेदन के दौरान सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 650, जबकि एससी/एसटी और ओबीसी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये प्रवेश शुल्क देना होंगा। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन फार्म भरने के लिए अपना स्केनड फोटो और साइन तैयार रखें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राज्य के विभिन्न सरकारी बहुतकनीकी संस्थानों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सुविधा सेंटर बनाए गए हैं। अभ्यर्थी इन केंद्रों पर जाकर भी ऑनलाइन माध्यम से फार्म भर सकते हैं। प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए छात्र या अभिभावक बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।