{"_id":"63ff56e6ebe3b619c4021b53","slug":"himachal-board-of-technical-education-hpteb-application-for-leet-and-pat-from-april-entrance-exam-in-may-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड: लीट और पैट के लिए अप्रैल से आवेदन, मई में प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड: लीट और पैट के लिए अप्रैल से आवेदन, मई में प्रवेश परीक्षा
Thu, 02 Mar 2023 11:29 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:29 AM IST
सार
प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड अप्रैल के पहले सप्ताह में बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन लेगा।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड अप्रैल के पहले सप्ताह में बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन लेगा। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने लीट और पैट के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथियों का निर्धारण कर लिया है, लेकिन कब से कब तक और कैसे आवेदन होगा। इसका शेड्यूल बनाया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में तकनीकी शिक्षा बोर्ड लीट-पैट के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया को शुरू करेगा। तकनीकी शिक्षा बोर्ड 21 मई को सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 तक बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा करवाएगा। लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) के लिए 28 मई को सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला प्रवेश परीक्षा के आधार पर दो और तीन वर्षीय डिप्लोमा के लिए सीटें भरता है। कोरोना काल के दौरान तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रवेश परीक्षा नहीं करवाई गई। इस दौरान दसवीं और 12वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गईं। पिछले वर्ष से तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने फिर से प्रवेश परीक्षा के माध्यम से सीटें भरने की प्रक्रिया शुरू की है। इसी कड़ी में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह में पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे। इस संदर्भ में तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि लीट-पैट के लिए तिथियों का निर्धारण कर लिया गया है। अप्रैल के पहले सप्ताह में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन भरने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन