फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Board of School Education: Now Term 2 examinations of ninth and 11th will be held from March 15

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: अब 15 मार्च से होंगी नौवीं और 11वीं की टर्म-2 परीक्षाएं

Thu, 24 Feb 2022 05:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Feb 2022 05:57 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड अब नौवीं और 11वीं कक्षाओं की टर्म-2 की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू करेगा। बोर्ड को मिले सुझावों के बाद अब परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। 


 

विज्ञापन
Himachal Board of School Education: Now Term 2 examinations of ninth and 11th will be held from March 15
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अब नौवीं और 11वीं कक्षाओं की टर्म-2 की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू करेगा। इन्हें मार्च के पहले और दूसरे सप्ताह में करवाने के लिए प्रस्तावित शेड्यूल बोर्ड ने जारी किया था। बोर्ड प्रबंधन ने शिक्षा क्षेत्र से संबंधित वर्गों से सुझाव मांगे थे। बोर्ड को मिले सुझावों के बाद अब परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। बोर्ड की ओर से जारी अंतिम शेड्यूल के तहत अब नौवीं कक्षा की टर्म-2 की परीक्षाएं 15 से 29 मार्च तथा 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 15 मार्च से सात अप्रैल तक होंगी। ये परीक्षाएं दोपहर 12:45 से 4:00 तक चलेंगी।

विज्ञापन


9वीं कक्षा की परीक्षाओं का शेड्यूल
15 मार्च को नौवीं की टर्म-2 संस्कृत/ उर्दू/ पंजाबी, तमिल व तेलुगू विषय की परीक्षा होगी। 17 मार्च को कला-ए, स्वर संगीत, वाद्य: संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर, रिटेल सहित अन्य विषय, 19 मार्च को गणित विषय की परीक्षा होगी। 21 को सामाजिक विज्ञान, 23 को हिंदी, 24 को फाइनेंशियल लिटरेसी, 26 को अंग्रेजी, 28 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और 29 मार्च को कला-बी विषय की परीक्षा होगी। 
विज्ञापन


11वीं कक्षाओं की यह रहेगी डेटशीट
11वीं की 15 मार्च को सोशियोलॉजी, 16 को लोक प्रशासन, 17 को फाइनेंशियल लिटरेसी, 19 को बायोलॉजी व हिस्ट्री, 21 को साइकोलॉजी, 23 को पॉलिटिकल साइंस, 24 को अकाउंटेंसी और केमिस्ट्री, 25 को जियोग्राफी, डांस व फाइन आर्ट, 26 को इकोनोमिक्स, 28 को अंग्रेजी, 29 को ह्यूमन इकोलॉजी, 30 को फिलॉस्पी, 31 को मेथेमेटिक्स, पहली अप्रैल को फ्रेंच, उर्दू, संस्कृत, चार अप्रैल को फिजिक्स व हिंदी, पांच को बिजनेस स्टडी, छह को म्यूजिक और सात अप्रैल को कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजूकेशन, योग, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, रिटेल, फिजिकल एजूकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलीकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्पीटेलिटी, बीएफएसआई, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवयेर और प्लंबर विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टर्म-2 परीक्षाओं में 84 केंद्रों का जिम्मा संभालेंगी महिलाएं 
मार्च, अप्रैल में होने वाली हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में 84 परीक्षा केंद्रों का जिम्मा महिलाओं के हवाले होगा। महिला कर्मचारी ही अधीक्षक और उपाधीक्षक होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने यह जिम्मेदारी देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाजसेवी सावित्रीबाई फुले को सम्मान देने के लिए उनके नाम से बनाए परीक्षा केंद्रों के लिए दी है। बोर्ड ने प्रदेश में ऐसे 84 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें बिलासपुर जिले में पांच, चंबा में पांच, हमीरपुर में छह और जिला कांगड़ा में सबसे अधिक 12, कुल्लू में सात, मंडी में 12, शिमला में 11 और सिरमौर में सात, सोलन में आठ, ऊना में सात, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले में दो-दो परीक्षा केंद्रों का नाम सावित्रीबाई फुले के नाम पर होगा। अगर महिला शिक्षक और कर्मचारी पूरे नहीं होते तो वहां पुरुष शिक्षकों और कर्मचारियों को तैनात किया जा सकता है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि देश की प्रथम शिक्षिका एवं महान समाजसेवी सावित्रीबाई फुले को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रदेश भर में 84 परीक्षा केंद्रों को नाम सावित्रीबाई फुले महिला परीक्षा केंद्र रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed