{"_id":"63df7b41fe81e6092633ba60","slug":"himachal-bjp-will-start-signature-campaign-in-state-against-sukhu-government-decisions-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम ठाकुर: हिमकेयर योजना बंद करने की तैयारी कर रही कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम ठाकुर: हिमकेयर योजना बंद करने की तैयारी कर रही कांग्रेस
Sun, 05 Feb 2023 09:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 Feb 2023 09:20 PM IST
सार
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के सत्तासीन होने के बाद संस्थानों को बंद करने की निरंतर प्रक्रिया चल रही है। भाजपा पूरे प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से कांग्रेस के इस तुगलकी फरमान का विरोध करेगी।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ऊना में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वहीं, प्रदेश कांग्रेस सरकार पर भी आक्रामक नजर आए। उन्होंने पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ जनता को लामबंद करने का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस सरकार हिमकेयर योजना को भी बंद करने की तैयारी कर रही है। जबकि, आयुष्मान भारत जैसी सर्वश्रेष्ठ योजना को भी ठप करने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना से हिमाचल प्रदेश के लाखों लोगों को लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन
2007 से 2012 के बीच भाजपा सरकार ने 6,700 करोड़ का लोन लिया था। 2012 से 2017 तक कांग्रेस सरकार ने 13,000 करोड़ का लोन लिया। अब कांग्रेस के सत्तासीन होने पर 15 दिन के भीतर इन्होंने 1,000 करोड़ रुपये का लोन ले लिया। इसके उपरांत जनवरी में 1,500 करोड़ रुपये का लोन लिया। अब फरवरी में भी यह सरकार 1,500 करोड़ का लोन लेने जा रही है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि इस सरकार की लोन की गति काफी तेज है।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के सत्तासीन होने के बाद संस्थानों को बंद करने की निरंतर प्रक्रिया चल रही है। अब तक हिमाचल प्रदेश में 620 से अधिक कार्यालय बंद हो चुके हैं। यह कार्यालय जनता की मांग पर खुले थे। अब भाजपा जनता के सहयोग से इन कार्यालयों को वापस खुलवाने जा रही है। भाजपा पूरे प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से कांग्रेस के इस तुगलकी फरमान का विरोध करेगी।
विज्ञापन