फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal BJP Vidhan Sabha demonstration protest live updates Chaura Maidan shimla

HP BJP Protest: प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा की हुंकार, शिमला के चौड़ा मैदान से दी ललकार, पुलिस से धक्कामुक्की

Thu, 27 Mar 2025 07:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Mar 2025 07:29 PM IST
सार

 भाजपा की ओर से  शिमला के चौड़ा मैदान में विधानसभा के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। रैली में हजारों कार्यकर्ता प्रदेशभर से चाैड़ा मैदान पहुंचे। 

विज्ञापन
himachal BJP Vidhan Sabha demonstration protest live updates  Chaura Maidan shimla
चाैड़ा मैदान में भाजपा का प्रदर्शन, धक्कामुक्की। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर कुशासन, भ्रष्टाचार और माफिया राज के आरोप लगाते हुए वीरवार को राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन कर हुंकार भरी। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। अब कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदर्शन के माध्यम से जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर प्रचार अभियान तेज करने का आह्वान किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई।

विज्ञापन


नेता विपक्ष ने एलान किया कि भाजपा के सत्ता में आने पर कांग्रेस सरकार के पांच साल के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। कांग्रेस ने पूर्व सरकार की कई जन कल्याणकारी नीतियों को बंद किया है। कांग्रेस की ओर से शुरू किए गए इस रिवाज को हम अब आगे बढ़ाएंगे। जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा विधायक वीरवार दोपहर सवा बारह बजे विधानसभा से वाकआउट कर प्रदर्शन में पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने विधानसभा चुनाव में दी गई गारंटियों को लेकर सुक्खू सरकार को घेरा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कानून व्यवस्था पर भी खूब सवाल उठाए। इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले की सीबीआई से जांच करवाने को फिर भाजपा नेताओं ने आवाज बुलंद की। कहा जिस दिन विमल नेगी लापता हुए थे, उसी दिन पावर कॉरपोरेशन में उनसे करोड़ों रुपये के बिल पास करवाए गए। जिन्हें यह पेमेंट की गई, वह सरकार के चहेते बताए जा रहे हैं। अधिकांश नेताओं ने कहा कि जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में सड़क पर भी सरकार का चलना मुश्किल हो जाएगा। ढाई साल के कार्यकाल में ही भाजपा के पांच साल के समय से अधिक कर्ज लेने का भी कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदर्शन में मौजूद रहे।

आगामी रणनीति बनाने को दीपकमल में हुआ मंथन
प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने पार्टी मुख्यालय दीपकमल चक्कर में आगामी रणनीति बनाई। प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सहप्रभारी संजय टंडन, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष राजीव बिदंल, संगठन महामंत्री सिर्द्धाथन और महामंत्री बिहारी लाल बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान आने वाले दिनों में चलाई जाने वाली पार्टी की गतिविधियों को लेकर मंथन हुआ।





भाषण खत्म होते ही बैरिकेड पर चढ़ गए कार्यकर्ता, हवा में उछाले डंडे
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स को धक्का देकर विधानसभा की ओर बढ़ने का प्रयास किया। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ भी गए, लेकिन सफल नहीं रहे। कार्यकर्ताओं ने पानी की बोतलें पुलिस पर फेंकीं। एक कार्यकर्ता ने झंडे वाला डंडा पुलिस पर फेंका। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को हटाया। पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई।



भाषण खत्म होते ही बैरिकेड पर चढ़ गए कार्यकर्ता, हवा में उछाले डंडे
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स को धक्का देकर विधानसभा की ओर बढ़ने का प्रयास किया। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ भी गए, लेकिन सफल नहीं रहे। कार्यकर्ताओं ने पानी की बोतलें पुलिस पर फेंकीं। एक कार्यकर्ता ने झंडे वाला डंडा पुलिस पर फेंका। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को हटाया। पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई।



भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल मंच से कार्यकर्ताओं को बैरिकेड्स से चढ़ने से मना करते रहे, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने नहीं। कुछ कार्यकर्ता तो बैरिकेड्स के दूसरी तरफ निकलने की कोशिश में थे, लेकिन दूसरी तरफ पुलिस बल तैनात था। बिंदल मंच से लगातार कार्यकर्ताओं को शांति बनाए रखने की हिदायत देते हुए वापस आने को कहते रहे, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और प्रदेश सरकार के खिलाफ बैरिकेड्स पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। माहौल तनावपूर्ण होते देखकर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने खुद मोर्चा संभाला और मंच से उतरकर प्रदर्शनकारियों के पास पहुंच कर उन्हें बैरिकेड्स से नीचे उतारा। इसके बाद सभी कार्यकर्ता जयराम ठाकुर को कंधों पर उठाकर वापस मंच पर ले गए।

भ्रष्टाचार और माफियाराज के जाल में जकड़ी सरकार: जयराम 
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार माफियाराज और भ्रष्टाचार के मकड़जाल में जकड़ गई है। प्रदेश में हर तरफ अराजकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार के संरक्षण में प्रदेश में माफियाराज फल-फूल रहा है। आज तक भ्रष्टाचार को सरकार से इस तरह से संरक्षण नहीं मिला है। आज जो हो रहा है वह न प्रदेश में पहले कभी हुआ है और न ही देवभूमि की संस्कृति के अनुरूप है। प्रदेश में वन माफिया लाखों पेड़ों काकटान कर रहा है और सरकार उस पर कार्रवाई करने के बजाय संरक्षण दे रही है। साथ ही सरकार में मित्रों का जो बोलबाला है, वह प्रदेश के हितों पर भारी पड़ रहा है। अब उसमें अफसरशाही भी शामिल हो गई है, जिसकी वजह से विमल नेगी जैसे ईमानदार, कर्मठ और सुलझे हुए अधिकारी आज हमारे बीच नहीं हैं। सुक्खू सरकार प्रदेश मित्र सरकार होने के बजाय मित्रमंडली हितैषी सरकार है। जो झूठ के भरोसे सत्ता में आई और झूठ और महा झूठ के भरोसे सत्ता में बनी रहना चाहती है। कहा कि  सरकार के खिलाफ अब प्रदेश के लोगों ने हल्ला बोल दिया है। यह लड़ाई हम रुकने नहीं देंगे और सरकार के भ्रष्टाचार के पाई-पाई का हिसाब लेंगे।

कांग्रेस सरकार के जंगलराज में बहन-बेटियां असुरक्षित, गैंगवार और चिट्टा माफिया चरम पर: संजय टंडन 
प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने शिमला के चौड़ा मैदान में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज हिमाचल में जंगलराज हावी हो चुका है, बहन-बेटियां असुरक्षित हैं, गैंगवार के कारण गोलियां चल रही हैं और चिट्टा माफिया युवाओं की जिंदगियां बर्बाद कर रहा है। संजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस सरकार महिला विरोधी सरकार साबित हो चुकी है। देवभूमि की माताओं-बहनों से किए गए सभी वादे ठगे जा चुके हैं। सुक्खू सरकार में हिमाचल गैंगवार का केंद्र बन चुका है। अपराधी बेखौफ होकर दिनदहाड़े गोलियां चला रहे हैं। चिट्टा माफिया के कारण हिमाचल की युवा पीढ़ी बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है। 

यह सरकार ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं : श्रीकांत शर्मा 
भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि ढाई साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को अपराध, माफियाराज और कर्ज के दलदल में धकेल दिया है। जनता के बीच भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ आक्रोश चरम पर है और अब यह सरकार ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों को कांग्रेस सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जंगलराज अपने चरम पर है। मंडी, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और अन्य जिलों में गैंगवार और गोलीबारी आम बात हो गई है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि ईमानदार अधिकारियों को खुलेआम धमकायाजा रहा है। माफिया तंत्र ने प्रशासन और कानून को बंधक बना दिया है, लेकिन कांग्रेस सरकार इस पर मौन साधे बैठी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed