फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP spokesperson Randhir Sharma Targets on congress

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता बोले- अपनी राजनीति चमकाने में लगे कांग्रेस नेता

Thu, 14 May 2020 04:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 May 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Himachal BJP spokesperson Randhir Sharma Targets on congress
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। कांग्रेस का यह कहना गलत है कि सरकार किसी भी प्रकार के सुझाव नहीं ले रही है। कांग्रेस अगर बैठक कर एकमत होकर सुझाव पत्र भेजेगी तो सरकार उस पर विचार करेगी। कभी कांग्रेस का एक नेता दूसरा सुझाव देता है, कभी दूसरा नेता तो कभी तीसरा सुझाव देता है। कहा कि कांग्रेस हास्य का पात्र बन चुकी है। एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन में मिलने गया था, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भी उपस्थित नहीं थे।

विज्ञापन


शर्मा ने गुरुवार को रिज मैदान पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार 18 मई से पहले अपने नए निर्णयों की घोषणाएं कर सकती है। जितने भी सुझाव सरकार के पास आए हैं, उनमें से अलग-अलग ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन पर निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सरकार को उसकी सफलता का प्रमाण पत्र दे दिया है तो कांग्रेस के छोटे नेता बयान देते हैं उनकी बयानबाजी से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि सैनिटाइजर घोटाले पर कांग्रेस जो हल्ला मचा रही है, वह गलत है। मुख्यमंत्री ने यह मामला सामने आते ही उस पर कार्रवाई की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि कोविड-19 फंड का दुरुपयोग नहीं हुआ है। जो मोबाइल सरकार ने लिए हैं और जिसका जिक्र कांग्रेस कर रही है, उसका पैसा तीन महीने पहले ही आपदा प्रबंधन समिति को मिला था। उसी पैसे से यह मोबाइल फोन लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed