फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal bjp spokesperson baldev tomar condemns congress remark on Budhi Diwali

बलदेव तोमर: कांग्रेस के प्रवक्ता ने किया सिरमौर का अपमान, भाजपा नहीं करेगी बर्दाश्त

Sun, 05 Mar 2023 08:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Mar 2023 08:16 PM IST
सार

बलदेव तोमर ने कहा कि सिरमौर जिले ने हिमाचल की राजनीति में अग्रिम भूमिका निभाई है। सिरमौर जिला के लोगों के संघर्ष के बाद ही हिमाचल को एक स्वतंत्र राज्य बनाया गया था।

विज्ञापन
Himachal bjp spokesperson baldev tomar condemns congress remark on Budhi Diwali
भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस के प्रवक्ता कुशल जेठी को सिरमौर जिले की जनता का अपमान करने के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता की ओर से सिरमौर की बेइज्जती को भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी, जिस प्रकार से कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भगवान राम जब रावण का वध करके आए थे तो सिरमौर के लोगों को एक महीने बाद पता लगा था कि भगवान राम ने रावण का वध कर दिया है, इसलिए सिरमौर के लोग एक महीने बाद बूढ़ी दिवाली मनाते हैं।

विज्ञापन


आज भी सिरमौर के लोग बूढ़ी दिवाली मनाते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता की इस प्रकार की सिरमौर के बारे में टिप्पणी है निंदनीय है और अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि शायद कांग्रेस के प्रवक्ता भूल गए हैं कि हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय यशवंत सिंह परमार सिरमौर जिले से नाता रखते हैं।
विज्ञापन


सिरमौर जिले ने हिमाचल की राजनीति में अग्रिम भूमिका निभाई है। सिरमौर जिला के लोगों के संघर्ष के बाद ही हिमाचल को एक स्वतंत्र राज्य बनाया गया था। कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर भी इसी जिला से मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप भी इसी जिला से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व में वीरेंद्र कश्यप भी सांसद के रूप में शिमला संसदीय क्षेत्र का नेतृत्व कर चुके हैं। स्वर्गीय यशवंत सिंह परमार के पुत्र कुश परमार भी विधायक की भूमिका में कार्य कर चुके हैं। सिरमौर गुरु की भूमि है और वर्तमान में सिरमौर से कांग्रेस के मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी हैं। सिरमौर जिला में अभूतपूर्व विकास हुआ है। आज सिरमौर के लोग पूरे देश भर में और प्रदेश भर में अहम पदों पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed