{"_id":"5e1c7fc18ebc3e87ad58b882","slug":"himachal-bjp-president-election-on-18-january-cm-jairam-reveals","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन होगा हिमाचल भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव, सीएम ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन होगा हिमाचल भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव, सीएम ने किया खुलासा
Mon, 13 Jan 2020 08:03 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 13 Jan 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(फाइल फोटो)
हिमाचल भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव 18 जनवरी को होगा। चुनाव के लिए नामांकन 17 जनवरी को होंगे। यह चुनाव केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल की अध्यक्षता में संपन्न होंगे। पोखरियाल 16 जनवरी को शिमला पहुंचेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को नई दिल्ली में होगा। हिमाचल के नेता जगत प्रकाश नड्डा का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। माना यह भी जा रहा है कि जगत प्रकाश नड्डा का पसंदीदा नेता ही भाजपा का नया प्रदेशाध्यक्ष बनेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में पार्टी के राज्य अध्यक्षों समेत राज्यों के डेलीगेट भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हिमाचल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पद के लिए वीरेंद्र कश्यप, त्रिलोक जम्वाल, राजीव भारद्वाज, रणधीर शर्मा, राम सिंह आदि के नामों के पैनल हाईकमान को भेजे गए थे। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी के नाम भी इस पद के लिए चर्चा में हैं।
विज्ञापन