{"_id":"653232ebd48853d0a803d944","slug":"himachal-bjp-president-dr-rajiv-bindal-hits-out-at-sukhu-government-over-je-termination-orders-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal BJP: राजीव बिंदल बोले- 167 जेई को बर्खास्त करना अन्यायपूर्ण कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal BJP: राजीव बिंदल बोले- 167 जेई को बर्खास्त करना अन्यायपूर्ण कदम
Fri, 20 Oct 2023 06:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 20 Oct 2023 06:51 PM IST
सार
डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि जिला परिषद कैडर के 167 जेई को बर्खास्त करना प्रदेश सरकार का अन्यायपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि जिला परिषद कैडर के 167 जेई को बर्खास्त करना प्रदेश सरकार का अन्यायपूर्ण कदम है। चुनाव के समय मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके मंत्री इन कर्मचारियों का पंचायतीराज विभाग में विलय करने का आश्वासन देते नहीं थक रहे थे और अब इन्हें नौकरी से ही बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में स्थिति इतनी खराब है कि पंचायत सचिवों का चार्ज चौकीदारों को दे दिया गया है। बिंदल ने कहा कि 167 जेई को नौकरी से बर्खास्त करना हिमाचल के इतिहास का काला अध्याय है। एक लाख नौकरियां पहली कैबिनेट में देने का वादा करने वाली कांग्रेस कर्मियों को नौकरी से निकालने में जुटी है।
विज्ञापन