फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal bjp pradesh karyasamiti some leaders are not happy with appointments

Himachal BJP: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में कुछ सदस्यों की नियुक्ति पर नाराजगी, कई नेता आस में

Wed, 18 Oct 2023 03:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 18 Oct 2023 03:25 PM IST
सार

सोलन जिले के दून में छह साल तक निष्कासित रहे भाजपा के एक नेता को अचानक प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाने पर बखेड़ा खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
Himachal bjp pradesh karyasamiti some leaders are not happy with appointments
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के कुछ सदस्यों की नियुक्ति पर नाराजगी सामने आ रही है। सोलन और शिमला जिलों में हुई नियुक्तियों को लेकर सवाल किया जा रहा है। सोलन और शिमला जिलों के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुखर हो चुके हैं। कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों में शिमला के अनुपात में कम पदाधिकारियों की नियुक्तियों से असंतोष की स्थिति है।

विज्ञापन


सोलन जिले के दून में छह साल तक निष्कासित रहे भाजपा के एक नेता को अचानक प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाने पर बखेड़ा खड़ा हो गया है। पार्टी के कुछ नेताओं ने इस नियुक्ति का सार्वजनिक मंच पर विरोध शुरू कर दिया है। वहीं शिमला में एक विवादित संगठन से जुड़े व्यक्ति को सदस्य बनाने का विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में एक पूर्व पार्षद ने सोशल मीडिया पर विरोध जताया है। उधर कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों में शिमला लोकसभा सीट के अनुपात में कम प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति से भी कुछ जगहों पर असंतोष की स्थिति है। हालांकि इस  विषय पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। अन्य प्रादेशिक नेता इस विषय पर बात करने से अभी बच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई नेता और नियुक्तियां होने की आस में 
प्रदेश भाजपा संगठन में 277 पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। बिंदल के नेृतत्व वाले पार्टी संगठन में 42 पदाधिकारी, 28 वरिष्ठ आमंत्रित सदस्य, 77 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, 35 आमंत्रित सदस्य, 7 मोर्चों के अध्यक्ष, 74 मंडल अध्यक्ष आदि के रूप में 277 लोग हैं। जो पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप के वक्त में करीब 350 थे। ऐसे में अभी कई नेता इस आस में हैं कि अभी और नियुक्तियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed