{"_id":"61e13aa3539a38770f2ed71c","slug":"himachal-bjp-pradesh-adhyaksh-suresh-kashyap-reports-covid-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर कोरोना पॉजिटिव
Fri, 14 Jan 2022 05:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 14 Jan 2022 05:11 PM IST
सार
जिला शिमला में सबसे ज्यादा 375 लोग पाजिटिव हुए हैं। सोलन में 330 जबकि कांगड़ा में 220 लोग संक्रमित हुए हैं। एसपी कांगड़ा और 11 पर्यटक भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में शुक्रवार को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन, दलाई लामा मंदिर मैक्लोडगंज के सात कर्मचारियों समेत कुल 1563 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग के चेयरमैन अजय शर्मा भी कोरोना संक्रमित निकले हैं। जिला सोलन के 35 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया है। इससे प्रदेश में मौत का आंकड़ा 3872 पहुंच गया है। प्रदेश में शुक्रवार को 10,040 लोगों की सैंपलिंग हुई है।
विज्ञापन
जिला शिमला में सबसे ज्यादा 375 लोग पाजिटिव हुए हैं। सोलन में 330 जबकि कांगड़ा में 220 लोग संक्रमित हुए हैं। एसपी कांगड़ा और 11 पर्यटक भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला चंबा में 35 एमबीबीएस प्रशिक्षुओं सहित 83 लोग संक्रमित पाए गए हैं। एमबीबीएस प्रशिक्षु पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। इनके वीरवार को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन
उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप कोरोना संक्रमित होने के बाद नाहन में होम आइसोलेट हो गए हैं। कश्यप के संक्रमित मिलने की जानकारी फेसबुक पर दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन में जो भी लोग उनके संपर्क में आए हों, वह कोरोना जांच करवा लें। साथ ही चिकित्सीय परामर्श लेकर खुद को होम आइसोलेट कर लें।
विज्ञापन