फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal bjp pradesh adhyaksh suresh kashyap press conference in nahan sirmour

सुरेश कश्यप: जिस घर के पांच मुखिया, उसका हश्र सब जानते हैं

Sat, 07 May 2022 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 07 May 2022 05:46 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस से किसी प्रकार की चुनौती नहीं है। भाजपा पूरी तरह से संगठित है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से जीत दर्ज करेगी। 

 

विज्ञापन
Himachal bjp pradesh adhyaksh suresh kashyap press conference in nahan sirmour
पत्रकार वार्ता करते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिस घर में पांच मुखिया हों, उस घर का क्या हश्र होगा, सब जानते हैं। शिमला में हुए कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान कुर्सी के लिए जमकर खींचतान चली। कांग्रेस में गुटबाजी चल रही है। इसके चलते कई बड़े नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। यह बात सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शनिवार को नाहन में पत्रकार वार्ता में कही। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा को कांग्रेस से किसी प्रकार की चुनौती नहीं है। भाजपा पूरी तरह से संगठित है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से जीत दर्ज करेगी। पार्टी मजबूती के लिए प्रदेश में ग्राम केंद्र प्रमुख प्रशिक्षण वर्ग लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा आने वाले दिनों में त्रिदेव सम्मेलन, पंच परमेश्वर संगम, युवा मोर्चा की रैली सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इन कार्यक्रमों में देश सहित प्रदेश के प्रमुख पार्टी नेता शिरकत करेंगे। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध के चलते महंगाई बढ़ी है। सरकार निरंतर इसे कम करने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में कार्रवाई की है। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, विधायक रीना कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग और रेणुकाजी से पूर्व भाजपा प्रत्याशी बलबीर चौहान उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed