फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP, National Vice President Saudan took charge of Kangra, state in-charge Avinash took charge in Shi

Himachal BJP: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान ने कांगड़ा, राज्य प्रभारी अविनाश ने शिमला में संभाला मोर्चा

Sat, 30 Jul 2022 05:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Jul 2022 05:56 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में मोर्चेबंदी कर ली है। दोनों ही नेता फील्ड में उतर गए हैं। संगठन में दोनों नेता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बहुत करीबी हैं। 

विज्ञापन
Himachal BJP, National Vice President Saudan took charge of Kangra, state in-charge Avinash took charge in Shi
नेरवा में अविनाश राय खन्ना। - फोटो : संवाद

विस्तार

 भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में मोर्चेबंदी कर ली है। दोनों ही नेता फील्ड में उतर गए हैं। संगठन में दोनों नेता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बहुत करीबी हैं। दोनों ही राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रहे हैं। प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही ये दोनों नेता हिमाचल प्रदेश में डट गए हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष खीमी राम के कांग्रेस में जाने की घटना के बाद सौदान सिंह शिमला आए थे तो उन्होंने यहां पर एक हफ्ते तक भाजपा नेताओं की बैठकें लीं।

विज्ञापन


उन्होंने बारी-बारी से सभी विभागों, प्रकोष्ठों आदि के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ चर्चा की और विधानसभा चुनाव में जीत की अगली रणनीति बनाई। इसके बाद सौदान सिंह ने जिला शिमला के ग्रामीण क्षेत्रों के मंडलों की भी बैठकें लीं। वह शिमला संसदीय क्षेत्र में कई जगह गए। अब सौदान सिंह कांगड़ा जिला में डट गए हैं और अविनाश राय खन्ना जिला शिमला की तहसील चौपाल में हैं। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने चौपाल के नेरवा में आयोजित पंच परमेश्वर सम्मेलन में भाग लिया। उनके साथ विधायक बलवीर सिंह वर्मा भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


रिवाज बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे पंच परमेश्वर : खन्ना 
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने में पंच परमेश्वर अहम भूमिका निभाएंगे। हिमाचल प्रदेश पांच साल के बाद सरकार बदलने के पैटर्न से गुजर रहा है, लेकिन अब यह रिवाज बदलेगा और भाजपा एक बार फिर मजबूत सरकार बनाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा राज्य में 50 से अधिक सीटें जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed