फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal bjp MPs met Union Minister nitin Gadkari under the leadership of Anurag thakur, raised the demand for

Shimla: हिमाचल में सड़कों के निर्माण पर शिमला से दिल्ली तक उठी मांग

Mon, 27 Mar 2023 09:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Mar 2023 09:36 PM IST
सार

प्रदेश विधानसभा शिमला में सड़कों, पुलों और भवन निर्माण पर सोमवार को लाए कटौती प्रस्ताव पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह विपक्ष से बोले कि सड़कों के लिए केंद्र से धनराशि लेने साथ चलें।

विज्ञापन
himachal bjp MPs met Union Minister nitin Gadkari under the leadership of Anurag thakur, raised the demand for
अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में सड़कों के निर्माण को लेकर शिमला विधानसभा से लेकर दिल्ली तक मांग उठी। प्रदेश विधानसभा शिमला में सड़कों, पुलों और भवन निर्माण पर सोमवार को लाए कटौती प्रस्ताव पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह विपक्ष से बोले कि सड़कों के लिए केंद्र से धनराशि लेने साथ चलें। इसके साथ ही विपक्ष ने कटौती प्रस्ताव वापस नहीं लिया और इसे गिरा दिया गया। दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल के पांच सांसदों ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से फोरलेन और अन्य सड़कों के लिए जल्द धनराशि देने की मांग उठाए।

विज्ञापन


विधानसभा में सोमवार को भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि सड़कों के किनारे नालियां बनाई जाएं। भाखड़ा विस्थापितों की सड़क नहीं बन पाई है। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि ठेकेदारों को एक साथ ज्यादा काम देने से काम लटक रहे हैं। विधायक रीना कश्यप ने कहा कि सड़कों की हालत खराब है। डीएस ठाकुर ने कहा कि उनके क्षेत्र में सड़क का पानी लोगों के घरों में जा रहा है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सड़कों का जायजा लेंगे और मौके पर ही समस्या का निराकरण करेंगे। जनजातीय क्षेत्रों में प्राथमिकता पर कार्य होंगे। वन और अन्य विभागों के साथ बैठकें करके सड़कों के काम में तेजी लाएंगे। विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, जनक राज, लोकेंद्र कुमार, दलीप सिंह ठाकुर ने कहा कि खस्ताहाल सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दें।
विज्ञापन


फोरलेन और लठियाणी-मंदली पुल को मंजूरी की मांग रखी
उधर, केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल के सांसदों किशन कपूर, सुरेश कश्यप, इंदू गोस्वामी व सिकंदर कुमार व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री से नए प्रोजेक्टों के जल्द मंजूरी की मांग उठाई। इसमें 900 करोड़ की लागत से लठियाणी-मंदली ब्रिज की मांग प्रमुखता से की गई।  अनुराग ने कहा कि सीमित रेल और हवाई कनेक्टिविटी वाले पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के लिए सड़कें जीवन रेखा का काम करती हैं। गडकरी ने हिमाचल के हित में इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेने का उन्हें आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में एनएच 503 ए पर 36/0 किलोमीटर से लेकर 42/0 पर बिहड़ू से लठियाणी के बीच में बनने वाले मिसिंग लिंक व गोबिंदसागर झील पर लठियाणी-मंदली पुल लागत लगभग 900 करोड़ के निर्माण की मंज़ूरी, ज़िला कांगड़ा में रक्कड़-चपलाह-अपर भरोली-टिक्कर-शांतला रोड पर सुधार कार्यों के लिए 12.91 करोड़ रुपये की मंजूरी के लिए अनुरोध किया। मटौर-हमीरपुर शिमला के लिए फोरलेन की मांग, पठानकोट-मंडी हाईवे और नाहन बाईपास की मांग की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed