{"_id":"5eb3f7788ebc3e903b730f96","slug":"himachal-bjp-memorandum-to-cm-jairam-thakur-to-hike-excise-duty-on-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने सरकार को दिया खैर कटान पर रोक हटाने का सुझाव, शराब पर आबकारी शुल्क बढ़ाने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने सरकार को दिया खैर कटान पर रोक हटाने का सुझाव, शराब पर आबकारी शुल्क बढ़ाने को कहा
Thu, 07 May 2020 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 07 May 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश भाजपा ने आर्थिक गतिविधियों को शुरू करवाने के लिए बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी को एक सुझाव पत्र दिया है। इसमें मांग की गई कि हिमाचल में खैर के पेड़ों का कटान काफी समय से रुका पड़ा है। पूरे प्रदेश में तुरंत खैर कटान की अनुमति देनी चाहिए, जिससे किसान और सरकार दोनों की आय बढ़ेगी। रेत, बजरी, पत्थर, गटका आदि को निकालने के लिए सभी स्थानों पर माइनिंग लीज बिना देरी दी जानी चाहिए। शराब पर एक्साइज ड्यूटी भी बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल भाजपा ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और 2017 के सभी प्रत्याशियों के सुझाव एकत्रित किए हैं। सभी सुझावों को प्रदेश सरकार के समक्ष अब भेजा गया है। डॉ. बिंदल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने पहले आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को और फिर सीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
ये दिए हैं सुझाव
कृषि कार्यों को बढ़ाने की जरूरत, मनरेगा का दायरा बढ़ाकर दिहाड़ी पर भी करें विचार।
पर्यटन की दृष्टि से ट्रैकिंग रूटों का किया जा सकता है निर्माण।
उद्योगों में कार्य करने वालों की संख्या बढ़े, इसके लिए उद्योगों को और राहत देनी पड़ेगी।
विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए तुरंत विभिन्न देशों के राजनायकों को पत्र लिखना चाहिए। उद्योगों को बिजली के दामों में रियायत देकर आकर्षित करना होगा।
विज्ञापन
रेड जोन से आने वाले लोगों के लिए अलग से बैरियर पर उनकी चेकिंग करके प्रवेश देना और संस्थागत क्वारंटीन करना होगा।
सभी आने वाले लोगों को अलग-अलग बैरियर से लाना चाहिए, जिससे भीड़ न हो व उन्हें अलग-अलग तिथि का परमिट दिया जाना चाहिए ।
नेरचौक मेडिकल कॉलेज को कोविड अस्पताल बनाया गया है। आशा वर्कर्स और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को स्वास्थ्य सर्वे में लगाकर आगे भी काम में लगाकर रखना चाहिए।
छोटे व्यवसायी लोगों को भी कोई न कोई फॉर्मूला निकालकर राहत पैकेज देना चाहिए।