{"_id":"60eb26318ebc3e9e943e3a2f","slug":"himachal-bjp-mahila-morcha-viral-audio-bjp-pradesh-adhyaksh-suresh-kashyap-seeks-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल ऑडियो की पड़ताल में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल ऑडियो की पड़ताल में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट
Sun, 11 Jul 2021 10:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:41 PM IST
सार
सूत्रों के अनुसार हाल में वायरल हुए एक ऑडियो में एक पदाधिकारी दूसरी से बदजुबानी करती सुनी गई। इसी दौरान उस पदाधिकारी ने दूसरे पर सार्वजनिक रूप से चार लाख रुपये देकर पद हासिल करने का आरोप लगाए।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप चुनाव के बीच भाजपा महिला मोर्चा में भारी बवाल के बीच वायरल हुए एक ऑडियो के मामले में भाजपा हरकत में आ गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने इस मामले में महिला मोर्चा की प्रभारी से रिपोर्ट तलब कर ली है। गलतबयानी और बदजुबानी को लेकर भी नकेल कसने के लिए कहा गया है। बता दें, पिछले कुछ समय से लगातार महिला मोर्चा में पदाधिकारियों के बीच घमासान मचा हुआ है। पदाधिकारियों के बीच तकरीबन ज्यादातर बैठकों में बदजुबानी हो रही है। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच गलत संदेश जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार हाल में वायरल हुए एक ऑडियो में एक पदाधिकारी दूसरी से बदजुबानी करती सुनी गई। इसी दौरान उस पदाधिकारी ने दूसरे पर सार्वजनिक रूप से चार लाख रुपये देकर पद हासिल करने का आरोप लगाए। सूत्रों की मानें तो इससे पहले ऊना के चिंतपूर्णी में हुई महिला मोर्चा की एक बैठक के दौरान इसी पदाधिकारी ने एक अन्य पदाधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि, तब उच्च पदाधिकारियों ने मामला रफा-दफा करा दिया।
विज्ञापन
हालांकि, थप्पड़ खाने वाली पदाधिकारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से मोर्चा में लगातार हालात खराब होते जा रहे थे। सूत्रों का कहना है कि मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रवास के दौरान पदाधिकारियों के बीच लगातार कहासुनी हो रही है। अब ऑडियो वायरल होने के बाद पार्टी हरकत में आई है। कश्यप ने कहा कि यह बेहद खेदजनक है और इसकी सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। साथ ही मोर्चा प्रभारी से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन