फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal news: Himachal bjp mahila morcha gutbaazi in meetings

भाजपा महिला मोर्चा में गुटबाजी हावी, बैठकों में हो रही नोकझोंक

Sun, 11 Jul 2021 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Jul 2021 06:57 PM IST
सार

हाल ही में महिला मोर्चा की आईटी संयोजक डॉ. अर्चना, महामंत्री  शीतल व्यास, वंदना गुलेरिया और कुछ अन्य के बीच कुछ मुद्दों को लेकर तीखी बहस भी हुई।

विज्ञापन
Himachal news: Himachal bjp mahila morcha gutbaazi in meetings
भाजपा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भले ही भाजपा में गुटबाजी का ज्वार कम हो रहा है। लेकिन, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा में भी अब गुटबाजी के चर्चे हैं। आलम यह है कि प्रवास के दौरान महिला पदाधिकारी आपस में ही उलझ रही हैं। कभी थप्पड़ मारने की घटना सामने आ रही है तो कहीं एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। सोशल मीडिया पर बैठकों के दौरान होने वाले इन विवादों के ऑडियो तक वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


हाल ही में महिला मोर्चा की आईटी संयोजक डॉ. अर्चना, महामंत्री  शीतल व्यास, वंदना गुलेरिया और कुछ अन्य के बीच कुछ मुद्दों को लेकर तीखी बहस भी हुई। एक पदाधिकारी ने दूसरे पर चार लाख रुपये लेकर पद हासिल करने का आरोप लगाया तो दूसरी ने संगठन के कामकाज सही न होने और बदसलूकी जैसे आरोप लगाए। इस दौरान मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सभी को चुप कराती रहीं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। आरोप प्रत्यारोपों का ऑडियो बनाकर किसी पदाधिकारी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


कुछ पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष से की लेकिन लेकिन पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष गुटबाजी को खारिज कर इसे व्यक्तिगत विषय बता रही हैं। पैसों के लेनदेन की बात को वह टाल गईं। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद का कहना है कि परिवार में मतभेद हो सकता है, लेकिन गुटबाजी नहीं है। इसलिए ऐसी बातों को तूल न दिया जाए। महामंत्री शीतल व्यास ने गुटबाजी से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि पार्टी की अंदरूनी बैठकों में कई मुद्दों पर चर्चा होती है। उन्होंने विवाद को सिरे से नकार दिया। कहा िक आडियो वायरल करने वालों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना में हाथापाई की भी चर्चा
इससे पहले ऊना प्रवास के दौरान चिंतपूर्णी में महिला पदाधिकारियों के बीच बहस के बाद हाथापाई की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक किसी विषय पर विवाद के बाद दो पदाधिकारियों के बीच हाथापाई तक हो गई। हालांकि उस समय भी उच्च पदाधिकारियों ने सिर्फ मामला रफा-दफा कराने पर जोर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed