फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal bjp leaders statement on arvind kejriwal and aam aadmi party

भाजपा: दिल्ली की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार, सभ्य भाषा का प्रयोग करें केजरीवाल

Sun, 24 Apr 2022 06:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Apr 2022 06:34 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को पता होना चाहिए कि एक मुख्यमंत्री से बात किस भाषा में करनी चाहिए, अगर उनको नहीं पता तो सीखना चाहिए।

विज्ञापन
himachal bjp leaders statement on arvind kejriwal and aam aadmi party
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, प्रवक्ता विनोद ठाकुर और सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लेकर सभ्य भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उन्हें शायद पता नहीं कि हिमाचल की जनता सभ्य है और शांत स्वभाव की है।

विज्ञापन


केजरीवाल को पता होना चाहिए कि एक मुख्यमंत्री से बात किस भाषा में करनी चाहिए, अगर उनको नहीं पता तो सीखना चाहिए। रविवार को भाजपा नेताओं ने कहा कि केजरीवाल किस दिल्ली के मॉडल की बात कर रहे हैं। दिल्ली की सभी व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। जो लोग कहते थे कि वे ईमानदार हैं, वही भ्रष्टाचार कर रहे हैं। भ्रष्टाचार को खत्म करने के उनके पुलिंदे जनता के सामने आ चुके हैं, यही इनकी असली कहानी है। दिल्ली में भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन चलाकर कार्रवाई करने का दावा करने वाले खुद भ्रष्टाचार में शामिल हैं। कहा कि सादगी की बात करने वाले अपने लिए करोड़ों का स्वीमिंग पूल बनवा रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के तथाकथित कट्टर ईमानदार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी एवं मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन की पांच करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। यह फर्जी कंपनियों के नाम पर हवाला कारोबारियों से उन्होंने खरीदी थी। सत्येंद्र जैन ने किसी को मोहरा बनाकर काम नहीं किया, बल्कि स्वयं हवाला कारोबारियों से सीधे संपर्क में रहकर अपनी शेल कंपनियों को चलाते रहे। शेल कंपनियों के पते को अनधिकृत कॉलोनियों पर दिखाए गए, जिससे उनकी काली करतूत पर किसी का ध्यान न जाए और वे करोड़ों रुपये की गाढ़ी कमाई करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed