फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP: JP Nadda said that ticket will be given on the basis of survey, no one should consider it for sure

हिमाचल भाजपा: जेपी नड्डा बोले- सर्वे के आधार पर मिलेगा टिकट, कोई इसे पक्का न समझे

Sun, 24 Apr 2022 01:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Apr 2022 01:41 PM IST
सार

कांगड़ा दौरे के दूसरे दिन नड्डा ने शनिवार सुबह डेढ़ घंटे तक कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 2022 में किसी भी सूरत में मिशन रिपीट कर भाजपा सरकार को हिमाचल में दोबारा सत्ता में लाना है।

विज्ञापन
Himachal BJP: JP Nadda said that ticket will be given on the basis of survey, no one should consider it for sure
जेपी नड्डा ने धर्मशाला में बैठक की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए किसी भी नेता या विधायक का टिकट पक्का नहीं है। पार्टी के सर्वे के आधार पर ही टिकट दिया जाएगा। सर्वे में जनता जिस नेता को सबसे ज्यादा पसंद करेगी, उसे ही टिकट दिया जाएगा। कांगड़ा दौरे के दूसरे दिन नड्डा ने शनिवार सुबह डेढ़ घंटे तक कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे लोगों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2022 में किसी भी सूरत में मिशन रिपीट कर भाजपा सरकार को हिमाचल में दोबारा सत्ता में लाना है। इसलिए सभी नेता और कार्यकर्ता टिकट की टेंशन छोड़कर जनता के बीच जाएं। नड्डा ने कहा कि कार्यकर्ता पेड नहीं होता। फील्ड में कार्यकर्ता लोगों से प्यार से बात करें। घर-घर जाकर मोदी और जयराम सरकार की उपलब्धियां गिनाएं। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed