फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP: Corona warriors will be congratulated on all fronts, will run door-to-door contact campaign

Himachal BJP: कोरोना योद्धाओं का अभिनंदन करेंगे सभी मोर्चे, घर-घर चलाएंगे संपर्क अभियान

Thu, 02 Jun 2022 06:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Jun 2022 06:43 PM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने ने गुरुवार को शिमला के आशियाना में पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इसमें प्रति संसदीय क्षेत्र 6,500 त्रिदेव शामिल होंगे। छह और सात जून को हमीरपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी होगी। 

विज्ञापन
Himachal BJP: Corona warriors will be congratulated on all fronts, will run door-to-door contact campaign
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पार्टी ने आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने का भाजपा जश्न मनाएगी। इसका रोड मैप तैयार किया गया है। एसटी मोर्चा-जनजाति कल्याण, जनजातीय उत्थान और इसी तरह अन्य मोर्चा भी हिमाचल में अपने कार्यक्रम चला रहे हैं। वे कोरोना योद्धाओं का अभिनंदन करेंगे। 15 जून तक घर-घर संपर्क अभियान चलाकर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जुड़ाव को बढ़ावा देंगे। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा हिमाचल में मजबूत होती जा रही है। भाजयुमो और भाजपा की युवा शाखा भी कांगड़ा में जल्द गर्जना रैली करेगी।

विज्ञापन


कश्यप ने गुरुवार को शिमला के आशियाना में पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इसमें प्रति संसदीय क्षेत्र 6,500 त्रिदेव शामिल होंगे। छह और सात जून को हमीरपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी होगी। भाजपा पन्ना समिति के सम्मेलन पाइपलाइन में हैं। सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में मजबूत डबल इंजन सरकार है। हम मिशन रिपीट की ओर बढ़ रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा हिमाचल की शान समृद्ध किसान, महिला मोर्चा-सशक्त नारी सशक्त हिमाचल, अनुसूचित जाति मोर्चा-अनुसूचित जाति वर्ग का सम्मान हर वर्ग का कल्याण के नाम से कार्यक्रम चला रहा है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, मीडिया सह प्रभारी करण नंदा समेत अन्य नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed