फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP chunav prabandhan samiti for panchayat election in himachal pradesh 2020

भाजपा ने बनाई पंचायतीराज प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति

Mon, 21 Dec 2020 06:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Dec 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Himachal BJP chunav prabandhan samiti for panchayat election in himachal pradesh 2020
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय निकायों के चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा ने भी जीत के लिए कमर कस ली है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पार्टी पंचायत से लेकर संसद तक के प्रतिनिधित्व व लोक सेवा के विचार पर काम करती है। इन चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अधिक से अधिक संख्या में जीतकर आएं और पार्टी धरातल तक मजबूत हो, इसके लिए प्रदेश नेतृत्व कार्यरत है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में भाजपा पंचायतीराज प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इस समिति में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक जमवाल, प्रदेश महामंत्री एवं कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक कपूर, प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राकेश जमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कवर और भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद सदस्य होंगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार सभी संगठनात्मक जिलों में भी जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है, जिसमें 2017 के प्रत्याशी, जिला प्रभारी एवं सभी मंडल अध्यक्ष सदस्य बनाए गए हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता इन चुनावों में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत को सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात कार्य करें। प्रत्याशी ईमानदार, कर्मठ, निष्ठावान हो। इन चुनावों से आगामी विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि तैयार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed