फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP celebrate victory in Tripura and Nagaland assembly election 2023

Jairam Thakur: श्वेत पत्र पर हम खुली चर्चा करने के लिए तैयार, आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति छोड़े कांग्रेस

Thu, 02 Mar 2023 10:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 02 Mar 2023 10:27 PM IST
सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सरकार चलाते 3 महीने हो गए हैं और अभी तक हिमाचल प्रदेश में कोई भी नया कार्य नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Himachal BJP celebrate victory in Tripura and Nagaland assembly election 2023
भाजपा ने जीत का जश्न मनाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने शिमला में त्रिपुरा और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का जश्न मनाया। इसमें भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर जीत की खुशी का इजहार किया और लड्डू वितरण किए। जयराम ने कहा कि त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा का बेहद अच्छा प्रदर्शन रहा है। इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को शुभकामनाएं।

विज्ञापन


जयराम ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार जल्द श्वेत पत्र लाने की बात कर रही है, हम उसका स्वागत करते हैं और उस श्वेत पत्र पर हम खुली चर्चा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार थी तो कांग्रेस हेलिकॉप्टर को लेकर हल्ला मचाती थी। अब हेलिकॉप्टर का प्रयोग मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और उनके मंत्री कर रहे हैं, पर हम चुप हैं। देखना यह है कि कांग्रेस नेता हेलिकॉप्टर का कितना प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में पूरे देश भर में सबसे कम दरों पर हेलिकॉप्टर को किराये पर लिया गया था। देखना यह है कि अब कांग्रेस कितने में हेलिकॉप्टर का सौदा करती है। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सरकार चलाते 3 महीने हो गए हैं और अभी तक हिमाचल प्रदेश में कोई भी नया कार्य नहीं हुआ है। जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, तबसे पूरे प्रदेश में विकास ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला की बात भी करें तो जो विकास कार्य जो यहां चल रहे थे, उन्हें भी रोक दिया गया है। इस अवसर पर भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल, रणधीर शर्मा, राकेश जम्वाल, डी एस ठाकुर, हंसराज, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, कोषाध्यक्ष संजय सूद, सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सुरेश भारद्वाज, मोहिंदर धर्माणी, राजेश शारदा, विजय परमार, गगन लखनपाल, अनिला कश्यप उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed