हिमाचल भाजपा ने नियुक्त किए कार्यसमिति और आमंत्रित सदस्य, देखें सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों और आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति कर ली है। इन कार्यसमिति सदस्यों और आमंत्रित सदस्यों में 164 में से 23 अनुसूचित जाति 12 अनुसूचित जनजाति तथा 13 अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित हैं। भाजपा विधायकों में जिया लाल, पवन नैयर, विक्रम जरियाल, राकेश पठानिया, रीता धीमान, अर्जुन सिंह, रमेश धवाला, रविंद्र धीमान, अरुण कुमार, विशाल नैहरिया, मुलखराज प्रेमी, सुरेंद्र शौरी, किशोरी लाल, हीरालाल, विनोद कुुमार, जवाहर ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, बलवीर चौधरी, राजेश ठाकुर, जेआर कटवाल, राजेंद्र गर्ग, सुभाष ठाकुर, परमजीत पम्मी, रीना कश्यप और बलवीर वर्मा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया है।
प्रत्याशियों में डीएस ठाकुर, रविंद्र सिंह रवि, संजय चौधरी, इंदु गोस्वामी, गुलाब सिंह ठाकुुर, केएल ठाकुर, राजेश कश्यप, बलवीर चौहान, विजया ज्योति सेन, डा. प्रमोद शर्मा, शशिबाला और तेजवंत सिंह नेगी को सदस्य बनाया गया है। आमंत्रित सदस्यों में कर्मचंद ठाकुर, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार शर्मा, जसवीर नागपाल, विनोद महाजन, बलवंत सिंह ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र चौधरी, मनोहर धीमान, घनश्याम संबयाल, राकेश बाजवा, प्रदीप शर्मा, सर्वदर्शन शर्मा, नरेश चौहान, कुंदन गर्ग, स्नेह परमार, कुशल ठाकुर, श्याम दुलारी, विनोद कुमार शर्मा, कुलवंत राणा, तनु भारती , प्रवीण शर्मा, घनश्याम शर्मा, अरविंद शर्मा, दूलोराम, विजय सिंह राणा, रामचंद भाटिया, भवानी शंकर शर्मा आदि को प्रदेश कार्यसमिति में आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।