फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP Aakrosh rally in Kullu stage Protest against Sukhu Government

Kullu News: भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली, जयराम बोले- पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं करेगी सरकार

Sat, 04 Mar 2023 05:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 Mar 2023 05:56 PM IST
सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी सरकार के खिलाफ विपक्ष मात्र दो से तीन माह के भीतर ही सड़क पर उतर गया है। 

विज्ञापन
Himachal BJP Aakrosh rally in Kullu stage Protest against Sukhu Government
कुल्लू में भाजपा की आक्रोश रैली। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकारी संस्थानों में तालाबंदी करने वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाने जाएंगे। यह बात उन्होंने शनिवार को ढालपुर चौक में जिला भाजपा की आक्रोश रैली के दौरान कही। जयराम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं करेगी। प्रदेश में जिस तरह के हालत पैदा किए जा रहे हैं, उसे देखते हुए लगता है कि यह सरकार ज्यादा समय तक नहीं चलेगी।

विज्ञापन


पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी सरकार के खिलाफ विपक्ष मात्र दो से तीन माह के भीतर ही सड़क पर उतर गया है। आज से पहले किसी भी मुख्यमंत्री और सरकार ने बदले की भावना से काम नहीं किया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने विकास में ताला लगाकर कर गारंटियों पर फोकस किया है। जयराम ने कहा कि कांग्रेस की गारंटियां तो पूरी नहीं होंगी, बल्कि कांग्रेस की गारंटी गोल हो जाएगी।
विज्ञापन


कहा कि सीएम पहले कैबिनेट में नहीं रहे, इसलिए उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। पूर्व सरकार ने जनता की मांग पर खोले संस्थानों में डॉक्टर, एसडीएम, बीडीओ और पटवारी लगाए थे। लोगों को सुविधा मिलना शुरू हो गई थी। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही इन्हें बंद कर दिया। अब मुख्यमंत्री ने सूबे में 200 स्कूलों और 20 कॉलेजों को बंद कर दिया है। ऋण लेने पर जयराम ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व सरकार 50,000 करोड़ का ऋण छोड़कर गई थी। उनकी सरकार में कुल 69,500 करोड़ का ऋण था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस इसे बढ़ाकर 75,000 करोड़ बता रही है। मुख्यमंत्री व्यवस्था बदलने की बात करते हैं, लेकिन उनकी सरकार ने छोटे से प्रदेश में उपमुख्यमंत्री बना दिया और मुख्यमंत्री की तरह सुविधा दी गई। ऐसे में प्रदेश में एक नहीं दो मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने विधायकों को कुछ नहीं दिया, बल्कि अपने संगी साथियों को सलाहकार बनाकर उन्हें कैबिनेट का दर्जा दिया गया है।


जयराम ने कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी कि संस्थानों को बंद करने के विरोध में भाजपा प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान चला रही है। विधानसभा से लेकर सड़कों तक विरोध तेज होगा। कुल्लू से इसकी शुरुआत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed