फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Bilaspur News: cordyceps mushroom green tea will be sold in European Market

हिमाचल: मशरूम से बनी ग्रीन टी तैयार की, यूरोपीय देशों में बिकेगी

Sat, 18 Sep 2021 11:06 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेंद्र जम्वाल, अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
सुरेंद्र जम्वाल, अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Sep 2021 11:06 AM IST
सार

इस चाय को बनाने के लिए कहलूर बायो साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर के बनाए कॉर्डिसेप्स मिलिटरिस मशरूम और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की आर्गेनिक ग्रीन टी का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Bilaspur News: cordyceps mushroom green tea will be sold in European Market
डिब्बों में पैक उच्च प्रजाति की कॉर्डिसेप्स मशरूम की चाय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहलूर बायो साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर घुमारवीं ने कॉर्डिसेप्स मशरूम से ग्रीन टी तैयार की है। करीब डेढ़ साल के शोध के बाद रिसर्च सेंटर को यह कामयाबी मिली है। चाय तैयार करने में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और इंग्लैंड की हेमकिशी लिमिटेड का सहयोग केंद्र को मिला है। अब यह ग्रीन टी यूरोपीय देशों में बिकेगी, जिसके लिए एक कंपनी के साथ करार भी हो गया है।

विज्ञापन


इस चाय को बनाने के लिए कहलूर बायो साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर के बनाए कॉर्डिसेप्स मिलिटरिस मशरूम और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की आर्गेनिक ग्रीन टी का इस्तेमाल किया गया है। इस चाय में कई एंटी ऑक्सिडेंट्स और हेल्थी बायो मेटाबॉलिट्स है, जो कि हेल्थ के लिए लाभकारी है। कहलूर रिसर्च सेंटर के डॉक्टर अमित ठाकुर ने बताया कि औषधीय मशरूम कॉर्डिसेप्स पारंपरिक चिकित्सा के मूल्यवान स्रोत हैं।
विज्ञापन


कॉर्डिसेप्स मशरूम के गुण
कॉर्डिसेप्स मशरूम से बनी ग्रीन टी थकान मिटाती है और सहनशक्ति बढ़ाती है। अध्ययन के अनुसार यह कोरोना वायरस खत्म करने में भी लाभदायक होगी। यह मांसपेशियों की शक्ति को बढ़ाती है। मांसपेशियों में लैक्टिक एसिड के स्तर को भी कम करती है। यह मांसपेशियों में ग्लूकोज के अलावा रक्त और यकृत ग्लाइकोजन स्तरों में इंसुलिन की उपलब्धता को बढ़ाती है। रक्त प्रवाह और टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाकर व्यायाम के दौरान हृदय की कार्यक्षमता को बढ़ाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर के लिए भी लाभदायक 
कॉर्डिसेप्स मशरूम से बनी चाय कैंसर के से बचाव में भी लाभदायक है। कॉर्डिसेप्स में पाया जाने वाला कॉर्डिसेपिन कई तरीकों से एक मजबूत एंटी कैंसर एजेंट के रूप में सामने आया है। कॉर्डिसेपिन मानव कैंसर कोशिकाओं के एपोप्टोसिस को प्रेरित करता है। 

रिसर्च अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित
रिसर्च सेंटर ने मशरूम के ऊपर रिसर्च को भी अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित किया है। यह चाय कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, कॉरसेप स्टोर और अमेजन ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। भारत में इसकी मार्केटिंग अतिशा ट्रेडर्स मुरादाबाद द्वारा की जा रही है। एक डिब्बे में बीस टी बैग हैं, जिनकी कीमत आठ सौ रुपये है जो अभी बाजार में उतारी जाएगी।


जल्द होगी चाय की लांचिंग
इस प्रोडक्ट को शीघ्र लांच किया जा रहा है, जिसे प्रोफेसर जय देव हेड डिपार्टमेंट ऑफ टी हसबेंडरी कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर चौधरी सरवन कुमार हिमाचल कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर लांच करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed