फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: big leaders of political parties happy due to postponement of by elections, candidates sleepless

हिमाचल: उपचुनाव चुनाव टलने से राजनीतिक दलों के दिग्गज खुश, प्रत्याशियों की उड़ी नींद

Tue, 07 Sep 2021 12:18 PM IST
Krishan Singh प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Sep 2021 12:18 PM IST
सार

प्रदेश की कुल 20 विधानसभा सीटों पर इस उपचुनाव का असर पड़ना था, ऐसे में दोनों ही दलों के नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। चुनाव न होने से दलों के दिग्गज नेता जहां खुश हैं, वहीं चुनावी मैदान में ताल ठोकने के लिए जीजान से जुटे संभावित प्रत्याशी मायूस हो गए हैं। 

विज्ञापन
Himachal: big leaders of political parties happy due to postponement of by elections, candidates sleepless
नेता(सांकेतिक)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों पर प्रस्तावित उपचुनाव के टलने से सियासी दलों ने राहत की सांस ली है। कोविड और सियासी हालात के बीच भाजपा और कांग्रेस दोनों ही उपचुनावों में अपनी जीत के दावे तो कर रहे थे लेकिन परिणाम को लेकर दोनों ही दल असमंजस में थे। प्रदेश की कुल 20 विधानसभा सीटों पर इस उपचुनाव का असर पड़ना था, ऐसे में दोनों ही दलों के नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। चुनाव न होने से दलों के दिग्गज नेता जहां खुश हैं, वहीं चुनावी मैदान में ताल ठोकने के लिए जीजान से जुटे संभावित प्रत्याशी मायूस हो गए हैं। ऐेसा इसलिए है कि एक ओर जहां भाजपा के संभावित प्रत्याशियों को उम्मीद थी कि सत्ता दल होने के चलते उनकी जीत आसानी से हो सकती है।

विज्ञापन


इधर, कांग्रेसी प्रत्याशियों को भी लग रहा था कि वे जीत सकते हैं।  विधायक बनने के मंसूबों पर पानी फिरने से अब उनकी चुनावी लड़ाई भी और लंबी हो गई है। सूत्रों के अनुसार मौसम और एक साल से कम समय होने पर उपचुनाव न होने का नियम आड़े आया तो उनकी मेहनत पर पूरी तरह से भी पानी फिर सकता है। वहीं, पार्टियों के नेताओं को भी इन उपचुनाव की वजह से बढ़ रही गुटबाजी पर लगाम लगने की उम्मीद है। उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव लड़ने की हसरत पर ब्रेक तो लगेगा ही, दोनों दलों के लिए अपनों को समझाने और संतुष्ट करने के लिए भी पर्याप्त समय मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed