फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Bang entry of Spur apple into the apple market, sold for four thousand rupees per box

हिमाचल: स्पर सेब की बाजार में धमाकेदार एंट्री, चार हजार रुपये प्रति पेटी बिका

Fri, 10 Jul 2020 07:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Jul 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Himachal: Bang entry of Spur apple into the apple market, sold for four thousand rupees per box
सेब की स्पर किस्म ने मार्केट में धमाकेदार एंट्री की - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में सेब की स्पर किस्म ने मार्केट में धमाकेदार एंट्री की है। शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में शुक्रवार को ठियोग के बागवान का सेब रिकॉर्ड 4000 रुपये प्रति पेटी बिका। इस साल अब तक के सीजन में सेब को मिले यह सबसे अधिक रेट हैं। ठियोग के बागवान रामस्वरूप शर्मा के सेब को यह रेट मिले। पिछले साल रामस्वरूप शर्मा का स्पर सेब अधिकतम 3500 रुपये तक बिका था जो पिछले साल के रिकॉर्ड रेट थे। ठियोग की टियाली पंचायत के शाई गांव के बागवान राम स्वरूप स्पर (स्कॉरलेट-टू) की 40 पेटियां बेचने के लिए लाए थे। 28 से 30 किलो वजन की यह सभी पेटियां ‘फर्स्ट’ ग्रेड की थीं।

विज्ञापन


  सेब की क्वालिटी बहुत बढ़िया है। रंग और वजन में सेब ‘ए’ ग्रेड था। भट्ठाकुफर फल मंडी की हरीश फ्रूट एजेंसी के संचालक हरीश ठाकुर ने यह सेब उत्तर प्रदेश के कारोबारी को बेचा। अब यह सेब बनारस के बड़े शॉपिंग कांप्लेक्स, मॉल और पांच सितारा होटलों में बिकेगा। हरीश ठाकुर ने बताया कि ठियोग के टियाली के सेब उत्पादक की 40 पेटियां 4000 रुपये प्रति पेटी के रेट पर बिकी हैं। सीजन का अब तक का यह रिकॉर्ड रेट है।
विज्ञापन


एक कलम से तैयार कर दिया 200 पेड़ों का बगीचा
बागवान रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि चार साल पहले स्पर स्कॉरलेट-टू की कलम ठियोग के पंकज कश्यप ने उन्हें दी थी। इसे उन्होंने मदर प्लांट तैयार किया। मदर प्लांट से 200 पेड़ों का बगीचा खड़ा कर दिया। 2018 में सैंपल के तौर पर सेब के 4 हॉफ बॉक्स तैयार हुए। पिछली साल 24 पेटियां तैयार हुईं। इस साल 40 पेटी का पहला लॉट मंडी लाया है, अभी 25 पेटियों का एक और लॉट तैयार होना बाकी है। अगली साल 100 पेटियों से अधिक पैदावार का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेब की विदेशी वैरायटी है स्पर
स्पर सेब की विदेशी वैरायटी है। रॉयल डिलीशियस को विकसित कर स्पर बनाया है। इसके तहत रेड चीफ, सुपर चीफ, स्कॉरलेट स्पर और आर्गेन स्पर किस्में आती हैं। रॉयल की तुलना में स्पर वैरायटी जल्दी तैयार हो जाती है। ठियोग के अलावा कोटखाई में भी स्पर किस्म के कई बगीचे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed