फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Astro turf of hockey in Bilaspur, synthetic track to be built in Shimla-Nurpur

हिमाचल: बिलासपुर में हॉकी का एस्ट्रो टर्फ, शिमला-नूरपुर में बनेंगे सिंथेटिक ट्रैक

Sun, 29 Aug 2021 11:55 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 29 Aug 2021 11:55 AM IST
सार

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की तरह अन्य खेलों पर भी अगर केंद्रीय मंत्री ने अपना अनुराग बरसाया तो हिमाचल की कई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने जौहर दिखाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Himachal: Astro turf of hockey in Bilaspur, synthetic track to be built in Shimla-Nurpur
सिंथेटिक ट्रैक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेलों की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश के लिए आने वाले दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। अनुराग ठाकुर के केंद्रीय खेल मंत्री बनने से प्रदेश में खेलों और खिलाड़ियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद जगी है। इसी आस में प्रदेश सरकार ने भी खेल मंत्रालय को खेलो इंडिया योजना के तहत 176 करोड़ रुपये से तैयार किए जाने वाले आधारभूत ढांचों का प्रस्ताव भेजा है। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की तरह अन्य खेलों पर भी अगर केंद्रीय मंत्री ने अपना अनुराग बरसाया तो हिमाचल की कई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने जौहर दिखाने का मौका मिलेगा। राज्य युवा सेवा एवं खेल विभाग ने 18 विभिन्न मदों के तहत केंद्र सरकार से धनराशि मांगी है।

विज्ञापन


बिलासपुर में हॉकी का एस्ट्रो टर्फ मैदान बनाने के लिए 5.51 करोड़ रुपये, शिमला के सरस्वती नगर में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाने को 7 करोड़ रुपये और जिला कांगड़ा के नूरपुर में एथलेटिक ट्रैक और इंडोर स्पोर्ट्स हॉल बनाने के लिए दस करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा कांगड़ा के टांडा खोली और मंडी के सरकाघाट कॉलेज में मल्टीपर्पस हाल बनाने के लिए 10-10 करोड़ रुपये और मनाली में मल्टीपर्पस हाल बनाने के लिए 5.08 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। खेल विभाग ने वॉलीबाल, बॉक्सिंग और फिटनेस के लिए खेलो इंडिया केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी भेजा है। ऊना के बंगाणा, कांगड़ा के परागपुर, कंड़वाड़ी, मंडी के रत्ती, चंबा और जंजैहली में इंडोर स्टेडियम और आउटडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने का प्रस्ताव भी मंत्रालय को भेजा गया है।
विज्ञापन


कृषि विवि में बनेगा 25 करोड़ से मल्टीपर्पस इंडोर हाल
पालमपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय में 25 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपर्पस इंडोर हाल बनाने की योजना भी है। इसमें स्वीमिंग पूल, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा चंबा, भरमौर, डलहौजी और भटियात में पंचायत स्तर पर 1.25 करोड़ रुपये से जिम सुविधाएं देने की तैयारी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed