फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal assembly session: The discussion on the budget started with the issue of doubling of fertilizer prices.

बजट सत्र हिमाचल: सदन में गूंजा खाद के दाम दोगुना होने का मुद्दा

Wed, 09 Mar 2022 08:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Mar 2022 08:02 PM IST
सार

 जुब्बल-कोटखाई के कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने सदन में कहा कि भाजपा वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने की बात करती रही है। आज सच यह है कि किसानों की आय तो दोगुना नहीं हुई, लेकिन खाद के रेट जरूर दोगुना हो गए हैं। 

विज्ञापन
himachal assembly session: The discussion on the budget started with the issue of doubling of fertilizer prices.
हिमाचल विधानसभा शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा प्रश्नकाल के बाद बुधवार को बजट पर चर्चा की शुरुआत खाद के रेट दोगुना बढ़ने के मुद्दे से हुई। जुब्बल-कोटखाई के कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने सदन में कहा कि भाजपा वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने की बात करती रही है। आज सच यह है कि किसानों की आय तो दोगुना नहीं हुई, लेकिन खाद के रेट जरूर दोगुना हो गए हैं। पोटाश खाद का एक बैग 850 से बढ़कर 1700 रुपये हो गया। कैल्शियम नाइट्रेट और अन्य खादों की भी यह स्थिति है। भाजपा प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात कर रही है। प्राकृतिक खेती तो खुद ही होगी, जब खाद किसान नहीं ले पा रहे हैं। कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने सदन में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि करुणामूलक नौकरियां मांग रहे बेरोजगार एक साल से धरने पर बैठे हैं। सरकार इनके बारे में नहीं सोच रही है। बजट में किसानों, बेरोजगारों और कई वर्गों से अन्याय किया गया है। 

विज्ञापन


धूमल सरकार के नियुक्त एसएमसी शिक्षकों की पांचवें साल आ रही याद
रोहित ठाकुर ने कहा कि धूमल सरकार ने एसएमसी शिक्षकों को नियुक्ति दी, सरकार को पांच साल बाद अब इनकी याद रही है। इससे वस्तुस्थिति समझी जा सकती है। 

सदन में बजट पर चर्चा में बोले विधायक अरुण कूका
 विधानसभा सत्र में बुधवार को बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने परस्पर एक-दूसरे पर चुटीले अंदाज में शब्दबाण भी छोड़े। नगरोटा बगवां के भाजपा विधायक अरुण कूका ने कहा कि बुधवार सवेरे उन्हें एक सपना आया। सपने में उन्होंने देखा कि विपक्ष के सदस्य मौजूदा संख्या से आधे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सुबह का सपना सही होता है। अरुण कूका ने कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर को कहा कि आपके नेता भी और सेब के पौधे भी इटली से आते हैं। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने बेहतरीन बजट पेश किया है। उन्होंने कहा कि हर घर में नलके लगाए हैं। मंत्री महेंद्र सिंह के प्रयासों से गरीबों को पानी की पाइप मिल रहीं है। ऐसा पहले नहीं होता था।
विज्ञापन


मंत्री जी भेष बदलकर आओ
शिमला। बड़सर के कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने जलशक्ति मंत्री से कहा कि आप कहते हैं कि पेयजल पाइप दे रहे हैं। कह रहे हैं कि पेयजल सुविधा के लिए जितनी भी पाइप लगेंगी, आप देंगे। पाइप उन्हें मिल रही हैं, जिनके लिए फोन जा रहे हैं। अभी भी बंदरबांट हो रही है। उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा कि मंत्री जी... आप मेरे हलके में भेष बदलकर आएं, गांव जाएंगे तो पता चलेगा। आज भी लोग टैंकरों से पानी भर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी... आपका समय निकल गया है। समय अब रहा ही नहीं। जितनी भी घोषणाएं कीं, ये बजट बुक में रह जाएंगी। जनता के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। इस पर जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह भी अलग अंदाज में जवाब दिया। बोले-आपके क्षेत्र में आऊंगा। लोगों से बात करूंगा। आपको साथ लूं या न लूं। आपके क्षेत्र में कई बड़ी स्कीमों का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed