फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly session latest updates today: Opposition raised slogans,

हिमाचल विधानसभा सत्र: आउटसोर्स कर्मचारियों पर चर्चा पहले नहीं करवाने पर विपक्ष ने की नारेबाजी, हंगामा

Sat, 23 Dec 2023 06:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Dec 2023 06:56 PM IST
सार

 विपक्ष व्यवस्था का प्रश्न उठाकर इस बात पर अड़ा रहा कि नियम 130 में सरकारी नौकरियां नहीं दे पाने और आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने पर चर्चा पहले करवाई जाए। 

विज्ञापन
Himachal Assembly session latest updates today:  Opposition raised slogans,
सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा  शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शनिवार को सदन में विपक्ष ने भोजनावकाश के बाद नारेबाजी और हंगामा किया। विपक्ष व्यवस्था का प्रश्न उठाकर इस बात पर अड़ा रहा कि नियम 130 में सरकारी नौकरियां नहीं दे पाने और आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने पर चर्चा पहले करवाई जाए। सरकार इससे पहले अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर पर भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की जांच पर चर्चा को लाई। दोनों पक्षों की लंबी नोकझोंक के बाद दोनों विषयों को शामिल कर चर्चा की गई।

विज्ञापन


व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले कल निवेदन किया गया था कि यह महत्वपूर्ण विषय है। यह विषय आपसे जुड़ा हुआ नहीं था। जब कहा गया कि बेरोजगारों से संबंधित विषय पर नियम 67 को रद्द करते हैं, ईमानदारी से पालन किया गया। जो प्रस्ताव सतपाल सत्ती और सुखराम चौधरी ने दिया और उसे पहले सदन में लाया जाए। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड पर चार बार चर्चा कर चुके हैं।
विज्ञापन


इस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगर चर्चा के लिए सत्र को बढ़ाना पड़े तो बढ़ाया जाएगा। सदन में क्या कब लगाना है, यह डिक्टेट करना सही नहीं है। मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि दोनों मुद्दे महत्वपूर्ण हैं। दोनों की मंशा एक है। दोनों मुद्दों को क्लब किया जा सकता है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने भी कहा कि दोनों को क्लब कर दिया जाए। यह जो शरारत सरकार की ओर से होती है, यह नहीं होनी चाहिए। भाजपा विधायक विपिन परमार ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सबके संरक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगारी पर जान-बूझकर हमीरपुर के चयन आयोग पर चर्चा की जा चुकी है। जान-बूझकर विषयों में देरी की गई है। ऐसा नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पहले ही शेड्यूल तय हो जाता है। इस पर सुबह भी व्यवस्था का प्रश्न उठाया जा सकता था। हर चीज को राजनीतिक रंग देना सही नहीं है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदन और व्यवस्था ही सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष से प्रस्ताव आया है कि दोनों मुद्दों को क्लब किया जाए। इस पर सदन की सहमति हो तो विचार हो सकता है।


सीएम बोले, कमरे खाली करने को कहा तो होगी जांच
जयराम ठाकुर ने कहा कि सदन चला हुआ है, फिर भी कुछ विधानसभा सदस्यों के स्टाफ को आवास खाली करने को कहा गया है। यह भी सही नहीं है। अभी विधानसभा चल रही है। इस पर सुक्खू बोले कि हो सकता है कि कमरे के लिए किसी निचले स्तर के स्टाफ ने बोला हो। ऐसा है तो इसकी जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed