फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal assembly session: Government approves prosecution against 41 govt employees

हिमाचल विधानसभा सत्र: 41 सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ सरकार ने दी अभियोजन मंजूरी

Fri, 05 Mar 2021 09:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Mar 2021 09:34 PM IST
सार

  •  
  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र
  • 41 सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी
  • मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में दी जानकारी

विज्ञापन
himachal assembly session: Government approves prosecution against 41 govt employees
हिमाचल विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 41 सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों  के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी सरकार ने दे दी है। इस आशय की जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को सदन में दी। कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के सवाल के लिखित उत्तर में सीएम ने सदन को बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के डेढ़ सौ से ज्यादा सरकारी मुलाजिमों के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और विजिलेंस ब्यूरो जांच कर रहा है। इन अधिकारियों और कर्मचारियों में से विभिन्न महकमों में तैनात 41 मुलाजिमों के खिलाफ संबंधित जांच एजेंसियों को अभियोजन की मंजूरी दे दी गई है। छह के खिलाफ सीबीआई और 35 के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने अभियोजन की स्वीकृति मांगी थी।

विज्ञापन


इन पर कसेगा शिकंजा
पुलिस विभाग के सहायक उप निरीक्षक रामलाल, मुख्य आरक्षी कमल सिंह, मुख्य आरक्षी राम सिंह, मनोज कुमार और आरक्षी यादविंद्र सिंह, उच्चतर शिक्षा विभाग के अधीक्षक ग्रेड टू अरविंद राजटा के खिलाफ सीबीआई को अभियोजन की मंजूदी। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार वर्मा, तहसीलदार रतन बहादुर थापा, पटवारी सुरेश चंद, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अंकुश राज अवस्थी, पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ सहायक सुरेंद्र कुमार, भू संरक्षण कार्यालय पालमपुर के कनिष्ठ अभियंता प्रभात सिंह, भू सेटेलमेंट अधिकारी कुल्लू अजय पराशर, वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त पंचायत निरीक्षक नरेश कुमार व कढ़ाई इंस्ट्रक्टर आईटीआई रैहन रवि लता, सचिव ग्राम पंचायत ढघोली बिट्टू राम, इस्तीफा दे चुके कनिष्ठ अभियंता भूपेंद्र सिंह राणा
विज्ञापन


छौहारा ब्लॉक के कर्मचारी सतीश कुमार, प्रोटेक्शन अफसर लोक शर्मा, बर्खास्त सहायक प्रबंधन स्टेट बैंक ऑफ पटियाला पंकज कालिया, वन खंड अधिकारी सुरेश चंद शर्मा, पंचायती राज विभाग के कनिष्ठ अभियंता भगत राम, पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ सहायक राजू राम, पंचायती राज विभाग के कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता एसपी लोहिया, सहायक अभियंता एवआर सैनी, कनिष्ठ अभियंता प्रकाश चंद, कनिष्ठ अभियंता रूप लाल गौतम, कनिष्ठ अभियंता गुरचरण सिंह, कनिष्ठ अभियंता विश्वनाथ, वन रक्षक सुख राम, राज्य सचिवालय की अनुभाग अधिकारी कुसुम लता, अधीक्षक राजीव कुमार व लिपिक सुख पाल, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा अजय कुमार गुप्ता, पटवारी संजीव कुमार, कानूनगो जोगेंद्र सिंह, सचिव ग्राम पंचायत खैरिया रीमा देवी, पटवारी सुभाष चंद और डीएसपी ज्ञान चंद ठाकुर के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed