फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Assembly session: Five Congress MLAs and two ministers end the deadlock

विधानसभा सत्र: पांच कांग्रेस विधायकों और दो मंत्रियों ने खत्म कराया गतिरोध

Sat, 06 Mar 2021 10:33 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Mar 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
himachal Assembly session: Five Congress MLAs and two ministers end the deadlock
हिमाचल कांग्रेस विधायक - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस विधायकों का निलंबन निरस्त करने के लिए शुक्रवार सुबह से ही कसरत शुरू हो गई थी। गतिरोध खत्म करने के लिए कांग्रेस के पांच विधायकों और दो मंत्रियों ने अहम भूमिका निभाई। निलंबन निरस्त होने के बाद लंच के बाद सभी विधायक सदन में पहुंचे। इसके बाद सदन की कार्यवाही शांति से चलती रही। टकराव खत्म करने में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और शांता कुमार का दखल भी काफी कारगर रहा। इससे पहले सदन में माकपा विधायक राकेश सिंघा ने सदन में विपक्ष की जबरदस्त पैरवी भी की। पिछले तीन दिन से दोनों पक्षों में टकराव टालने को बराबर वार्ताएं होती रहीं।

विज्ञापन


एक कांग्रेस विधायक बराबर मंत्री से फोन पर संपर्क बनाए हुए थे। इसके बाद स्पीकर विपिन सिंह परमार ने वार्ता के लिए कांग्रेस के पांच विधायकों को अपने चैंबर में आमंत्रित किया ताकि गतिरोध को खत्म किया जा सके। सुबह 11 बजे बैठक के लिए कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सुक्खू, रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी, कर्नल धनीराम शांडिल और जगत सिंह नेगी को बुलाया गया था। सरकार की ओर से दो मंत्री महेंद्र सिंह और सुरेश भारद्वाज के बीच बातचीत हुई। इसके बाद तब गतिरोध खत्म हुआ और निलंबन निरस्त करने का फैसला लिया गया। उधर, शनिवार को मुख्यमंत्री को बजट पेश करना था, बिना विपक्ष के बिना किरकिरी न हो इस कारण भी सरकार का रुख नरम पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed