{"_id":"642d60ec40715f89cb00a230","slug":"himachal-assembly-session-deputy-cm-mukesh-agnihotri-said-that-500-new-routes-will-be-given-to-private-bus-ow-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Assembly Session: मुकेश बोले- हिमाचल में निजी बस मालिकों को देंगे 500 नए रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Assembly Session: मुकेश बोले- हिमाचल में निजी बस मालिकों को देंगे 500 नए रूट
Wed, 05 Apr 2023 05:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Apr 2023 05:23 PM IST
सार
बुधवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में इसका उल्लेख किया है। ई बसों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार बसों की खरीद के लिए सब्सिडी भी देगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द निजी बस मालिकों को 500 नए रूट दिए जाएंगे। बुधवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में इसका उल्लेख किया है। ई बसों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार बसों की खरीद के लिए सब्सिडी भी देगी। कांग्रेस विधायक विनोद सुल्तानपुरी के सवाल पर मुकेश ने कहा कि कोरोना संकट में प्रदेश में 100 बस रूट बंद किए थे। इनसे सिर्फ एक मनाली-मणिकर्ण रूट ही लाभ वाला था। शेष रूट घाटे में चल रहे थे। कहा कि परिवहन निगम 1350 करोड़ के घाटे में चल रहा है।
विज्ञापन
500 करोड़ की देनदारियां कर्मचारियों की हैं। कर्ज लेकर ही लोगों को सुविधाएं दी जा रही हैं। परिवहन निगम सरकार की मदद के बिना नहीं चल सकता है। बीते दिनों ही सरकार ने पेंशन की अदायगी के लिए 70 करोड़ दिए हैं। उधर, विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि पूर्व सरकार के समय राजनीतिक कारणों से बस रूट बंद किए गए। भाजपा विधायक विनोद के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गले में अंगूठा देने से बस सेवा शुरू नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मंडी से सांगला बस रूट को नई बसें आते ही शुरू कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
मोटे अनाज का उत्पादन नई बात नहीं, पुराने लोग करते थे प्रयोग : चंद्रकुमार
कृषि मंत्री चंद्रकुमार ने कहा कि मोटे अनाज का उत्पादन कोई नई बात नहीं है। पुराने लोग इसका प्रयोग करते थे। कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा के सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को जागरूक करने के लिए प्रदेश के हर ब्लॉक में वाटरशेड चिह्नित किए जाएंगे। प्राकृतिक खेती को लेकर भी जागरूक किया जा रहा है। खाद्यान्नों का उत्पादन बढ़ाने के लिए फसल सुधार कार्यक्रम चलाया गया है। नगदी फसलों के तहत अधिक क्षेत्र लाए जा रहे हैं। कृषि उत्पादों के विपणन के लिए मंडियों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। मिट्टी के सैंपल भी मौके पर जाकर लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जल जीवन मिशन में 29 हजार नल कनेक्शन लगना शेष : मुकेश
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि जल जीवन मिशन में प्रदेश में करीब नौ लाख नल कनेक्शन लगाए गए हैं। 29 हजार कनेक्शन लगाना शेष है। केंद्र सरकार ने मिशन के लिए 411102 लाख की राशि स्वीकृत की है। 308258 लाख केंद्रीय हिस्से और 102843 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में प्राप्त हुए हैं। 1274 कराेड़ देने के लिए केंद्र सरकार ने सहमति दी है। भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने प्रश्नकाल के दौरान यह मामला उठाया था।