फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly Session: 302 roads of the state stuck in FCA, Minister Vikramaditya gave information in writ

हिमाचल विधानसभा सत्र: एफसीए के फेर में फंसीं प्रदेश की 302 सड़कें, विक्रमादित्य ने लिखित उत्तर में दी जानकारी

Mon, 02 Sep 2024 05:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Sep 2024 05:33 PM IST
सार

विक्रमादित्य ने कहा कि लोक निर्माण विभाग इन सड़कों की एफसीए की एनओसी को लेकर वन विभाग से पत्राचार करता है। वन विभाग की ओर से जो आपत्तियां लगाई जाती हैं, उन्हें जल्द से जल्द निपटाने का प्रयास किया जाता है।

विज्ञापन
Himachal Assembly Session: 302 roads of the state stuck in FCA, Minister Vikramaditya gave information in writ
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 302 सड़कें एफसीए के कारण वन विभाग के पास लंबित हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी विधायक रणधीर शर्मा की ओर से पूछे प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। विक्रमादित्य ने कहा कि लोक निर्माण विभाग इन सड़कों की एफसीए की एनओसी को लेकर वन विभाग से पत्राचार करता है। वन विभाग की ओर से जो आपत्तियां लगाई जाती हैं, उन्हें जल्द से जल्द निपटाने का प्रयास किया जाता है। उपायुक्तों की अध्यक्षता में हर महीने जिला स्तर पर आपत्तियों के निवारण के लिए वन विभाग के अधिकारी व संबंधित अधिशासी अभियंता की बैठक का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन

होशियारपुर के डीसी उठाया पुल निर्माण का मामला
 जिला ऊना की सीमा पर जैजों खड्ड में आई बाढ़ में 11 व्यक्तियों की मौत हुई है। दुर्घटना स्थल की दूरी हिमाचल की सीमा से करीब 600 मीटर है, यह पंजाब की सीमा पर है। उपायुक्त ऊना ने 22 अगस्त को पुल निर्माण संबंधित मामला पत्र के माध्यम से उपायुक्त होशियारपुर से उठाया है। यह जानकारी राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विधायक सतपाल सिंह सत्ती की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उतर में दी। नेगी ने कहा कि मृत व्यक्तियों के कानूनी उत्तराधिकारियों को 44 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है। इस हादसे में 4 परिवार प्रभावित हुए हैं और प्रत्येक परिवार को 20-20 हजार, रेडक्रॉस के माध्यम से 80-80 हजार वितरित किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में 92 सीटें स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की
 प्रदेश में निजी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातकोत्तर) (नीट- पीजी) के अंकों की वरीयता सूची के आधार पर सरकार द्वारा गठित केंद्रीयकृत काउंसलिंग समिति की ओर से की जाती है। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधायक राकेश जम्वाल की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में निजी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (एमडी, एसएस) की 92 सीटें विभिन्न संकायों की है। इसमें 25 फीसदी सीटें राज्य कोटा के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने दी पुलिस बटालियन को खोलने की मंजूरी
 गृह मंत्रालय ने हिमाचल में 7वीं आईआरबीएन पुलिस बटालियन (महिला) को खोलने की मंजूरी दी है। यह मंजूरी मार्च, 2024 में दी गई। इसे कहां खोला जाना है। इस पर विचार किया जाना है। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधायक हंसराज की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। 
 

पीएमजीएसवाई व अन्य योजनाओं में 7085.80 करोड़ का भुगतान
बीते तीन सालों में 31 जुलाई, 2024 तक लोक निर्माण विभाग ने पीएमजीएसवाई, सीआरएफ और अन्य योजनाओं के तहत 7085.80 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। 

सड़कों के किनारे लगाए 51016 मीटर क्रैश बैरियर
लोक निर्माण विभाग के तहत आने वाली सड़कों के किनारे 51016 मीटर क्रैश बैरियर लगाए जा चुके हैं। लोक निर्माण विभाग ने 15000 मीटर क्रैश बैरियर 665 मीटर आरओएफडी व 2000 मीटर रिटेनिंग वाल लगाए गए। चालू वित्त वर्ष में सड़क सुरक्षा के सुधार के लिए 15.62 करोड़ (6.52 करोड़ रोड सेफ्टी और 9.10 करोड़) का प्रावधान किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed