{"_id":"642afd8b39bd12f1a40a5784","slug":"himachal-assembly-rohit-thakur-said-manav-bharti-will-get-the-fake-degree-case-investigated-by-the-cbi-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विधानसभा: रोहित ठाकुर बोले-मानव भारती फर्जी डिग्री मामले की सीबीआई से जांच करवाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विधानसभा: रोहित ठाकुर बोले-मानव भारती फर्जी डिग्री मामले की सीबीआई से जांच करवाएंगे
Mon, 03 Apr 2023 09:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 03 Apr 2023 09:54 PM IST
सार
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर फर्जी डिग्री मामले की सीबीआई से जांच करवाई जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से कहा जाएगा। निजी विवि रेगुलेटरी कमीशन की भूमिका की जांच करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सदन में कहा कि मानव भारती विवि में फर्जी डिग्री मामला सामने लाया है। फर्जी डिग्रियां बेची गईं। प्रदेश में 17 निजी विवि खोले गए। भाजपा सरकार के समय भी मामला सदन में उठाया था। मामले में 19 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई और 37 हजार फर्जी डिग्री पाई गईं। विवि के मालिक राजकुमार की 194 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। 21 लोगों को मामले में गिरफ्तार किया है। कोर्ट में चार्जशीट दायर होगी।
विज्ञापन
मामले की सीबीआई से जांच करवाई जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से कहा जाएगा। निजी विवि रेगुलेटरी कमीशन की भूमिका की जांच करवाई की जाएगी। पीएम कार्यालय से भी मामला उठाया है। सरदार पटेल विवि मंडी में गड़बड़ी हुई या नहीं, यह भी जांच का विषय है। इस बारे में विधायक राजेंद्र राणा ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया था। इस पर मंत्री ने जवाब दिया। राणा ने यह बात उठाई थी कि क्या यह मामला सीबीआई को देंगे और पूरी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
कालका- शिमला फोरलेन में विभाग सीधे नहीं जुड़ा : विक्रमादित्य
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विधानसभा में कहा कि कालका-शिमला फोरलेन में विभाग सीधे जुड़े नहीं हैं। यहां ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं। परवाणू-शिमला फोरलेन का कार्य 72 फीसदी पूरा हो गया है। सुरंग 460 मीटर लंबी है। सुरंग का एक कोना 260 मीटर बढ़ाना है। इस पर साठ करोड़ खर्च होंगे। एलाइनमेंट नहीं बदली जानी है। वह मौके का जायजा लेंगे। नियम 162 के तहत विधायक सतपाल सत्ती सदन में इस संबंध में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए थे।
विज्ञापन