फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Assembly news: HRTC will soon release 204 crores to pensioners, 235 posts of staff nurses will be filled in three months

विधानसभा: एचआरटीसी पेंशनरों को जल्द जारी करेगा 204 करोड़, तीन माह में भरे जाएंगे स्टाफ नर्सों के 235 पद

Fri, 06 Aug 2021 05:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Aug 2021 05:19 PM IST
सार

विधानसभा के मानसून सत्र में प्रश्नकाल के दौरान नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने पेंशनरों का मामला उठाते हुए भुगतान एकमुश्त करने की मांग की। 
 

विज्ञापन
himachal Assembly news: HRTC will soon release 204 crores to pensioners, 235 posts of staff nurses will be filled in three months
हिमाचल प्रदेश विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि वर्तमान में हिमाचल पथ परिवहन निगम में कुल 6578 पेंशन भोगी हैं। पेंशनरों को 204.53 करोड़ अदायगी शेष है। निगम की वित्तीय स्थिति कोविड-19 के कारण बहुत ज्यादा खराब है। इस कारण मासिक वेतन और पेंशन के भुगतान के लिए निगम सरकार पर निर्भर है। अभी वित्तीय स्थिति को देखते हुए डीए, एरियर का भुगतान करना संभव नहीं है। वित्तीय स्थिति ठीक होने पर लंबित भुगतान को प्राथमिकता दी जाएगी। विधानसभा के मानसून सत्र में प्रश्नकाल के दौरान नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने पेंशनरों का मामला उठाते हुए भुगतान एकमुश्त करने की मांग की। 

विज्ञापन


उधर, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश में तीन माह के भीतर स्टाफ नर्सों के 235 पद भरे जाएंगे। टांडा अस्पताल में विभिन्न विभागों में कुल 1384 पद स्वीकृत हैं। इनमें 537 पद रिक्त हैं। खाली पद भरना एक निरंतर प्रक्रिया है। सरकार इसके लिए प्रयासरत है। विधायक अरुण कुमार के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टांडा के लिए सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन खरीदने के लिए धनराशि उपलब्ध करवा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed