फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly Monsoon session update: The proceedings began without any deadlock, cm sukhu statement

HP Assembly Session: सीएम सुक्खू बोले- बल्ह एयरपोर्ट के काम को भी बढ़ाएंगे आगे, बंद करने की मंशा नहीं

Wed, 04 Sep 2024 05:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Sep 2024 05:38 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि जिला कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट में मुआवजे के मामले में कहीं भी भेदभाव होगा, तो उसे सरकार गंभीरता से देखेगी। बल्ह एयरपोर्ट के काम को भी आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal Assembly Monsoon session update: The proceedings  began without any deadlock, cm sukhu statement
हिमाचल विधानसभा शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाया जा रहा है। बजट में इसकी घोषणा की गई है। इससे पहले कांगड़ा का आधारभूत ढांचा विकसित किया जाना है। जमीन बैंक बनाने के साथ साथ अन्य कई योजनाओं पर काम किया जाना है। वनखंडी जू को लेकर कंसल्टेंट की नियुक्ति की गई है। इसमें पहले फेज का काम पूरी हो चुका है। 160 हेक्टेयर पर चहारदीवारी लगाने का काम शुरू कर दिया है। कांगड़ा में आधारभूत ढांचे को विकसित करने में 610 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


 

रक्कड़ में 13 करोड़ रुपये से हेलीपोर्ट का निर्माण होगा। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए 1,230 करोड़ का प्रावधान किया गया है। नरघोटा में टूरिज्म निर्माण भूमि के क्रय के लिए 70 करोड़ की प्रशासनिक और 40 करोड़ की वित्तीय स्वीकृत दी गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह जानकारी विधायक सुधीर शर्मा और शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया की ओर से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी। हालांकि कांगड़ा एयरपोर्ट पर किए प्रश्न पर मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि जिला कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट में मुआवजे के मामले में कहीं भी भेदभाव होगा, तो उसे सरकार गंभीरता से देखेगी। बल्ह एयरपोर्ट के काम को भी आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार की किसी को बंद करने की कोई मंशा नहीं है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और चुराह के भाजपा विधायक हंसराज ने भी इस पर अनुपूरक सवाल किए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कभी कहते हैं कि कांगड़ा को विंटर कैपिटल तो कभी टूरिज्म कैपिटल। धरातल पर कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर कुछ बातें कन्फ्यूजन में कहते हैं। भाजपा के समय में शिमला एयरपोर्ट को लागू करने की लड़ाई कांग्रेस ने लड़ी है।
 

विज्ञापन

खाली पहाड़ियों में होगा पौधरोपण, एनजीओ और महिला मंडल को सौंपी जाएगी जिम्मेवारी
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की खाली पहाड़ियों में पौधरोपण होगा। एनजीओ और महिला मंडल को इसकी जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। वही इसकी देखभाल करेंगे। इसके लिए पंचायतों को इंसेटिव भी दिया जाएगा। हिमाचल में 50 से 60 फीसदी पौधे बच पाते हैं। कई पशु खा जाते हैं तो कई सरवाइव नहीं कर पाते। उन्होंने यह जानकारी विधायक रणधीर शर्मा की ओर से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी। सीएम ने कहा कि भौगोलिक स्थिति को देखकर ही पौधरोपण होगा। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि पौधों को बचाने के लिए की जाने वाली फेंसिंग कागजों में होती है। पौधों का रखरखाव जरूरी है। जंगलों में आग लग जाती है नए पौधे तो क्या सालों पुराने पेड़ जल जाते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वन मित्र की भर्ती हो रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने ओकओवर में पौधा लगाया है। मैं उसका रखरखाव कर रहा हूं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed