फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly: CM Sukhu said will fix the system of health department in eight months

हिमाचल विधानसभा: सीएम सुक्खू बोले- आठ माह में ठीक करेंगे स्वास्थ्य विभाग का सिस्टम

Thu, 05 Sep 2024 06:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Sep 2024 06:00 PM IST
सार

विधायक रीना कश्यप के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ माह के बाद किसी को भी शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
Himachal Assembly: CM Sukhu said will fix the system of health department in eight months
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग का सिस्टम आठ महीनों में ठीक करना है। आईजीएमसी और टांडा कॉलेज में अस्थायी तौर पर स्टाफ देने की बात की गई है। जो आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खुले हैं, उसमें भी स्टाफ भरा जाएगा। सभी पद जल्द भरेंगे। विधायक रीना कश्यप के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ माह के बाद किसी को भी शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि एनएचएम के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के 1450 और डाॅक्टरों के 200 पद भरने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


उद्योगों की सीएसआर राशि पर सरकार का नियंत्रण नहीं : हर्षवर्धन
 उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उद्योगों की ओर से सीएसआर के तहत खर्च की जाने वाली राशि पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। कंपनी एक्ट के तहत यह राशि खर्च हो रही है। सभी कंपनियां भी सीएसआर की राशि को खर्च नहीं कर रही हैं। पांच करोड़ से ज्यादा लाभ वाली और एक हजार करोड़ वाली कंपनियों को दो फीसदी राशि सीएसआर पर खर्च करनी होती है। उद्योगपतियों से चर्चा कर स्थानीय क्षेत्र में ही इस राशि को खर्च करने के लिए बात की जाएगी। विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि सीएसआर की राशि का दुरुपयोग हो रहा है। विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि उद्योग जहां के वातावरण और नदियों को दूषित कर रहे हैं, वहां इस राशि को नहीं खर्च रहे। इसके लिए नियम बनाए जाने चाहिए। 

विज्ञापन

ब्रह्मपुखर से कंदरौर सड़क की कब होगी मरम्मत : रणधीर
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में व्यवस्था के प्रश्न के तहत वीरवार को विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों के मुद्दे उठाए। कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कोटला में सुरंग बन रही है। जिस तरीके से वहां भूस्खलन हुआ है, उससे मनाली-पठानकोट रोड बंद हो जाएगा। इसके बाद नाहन के कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने सदन में मामला उठाया कि उनके क्षेत्र में जंगली हाथी आ रहे हैं। वहां दहशत का माहौल है। विभाग को दिशा-निर्देश दिए जाएं। नयना देवी के भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि ब्रह्मपुखर से कंदरौर तक सड़क दो विधानसभा क्षेत्रों में आती है। यह एनएचएआई से लोक निर्माण विभाग को ट्रांसफर हो गई है। इस सड़क की मरम्मत कब करवाई जाएगी। कोविड में जिन कर्मचारियों ने काम किया है, क्या भर्ती की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed