फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly byelection: Ministers assigned duties in panchayats for campaigning

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: प्रचार के लिए पंचायतों में लगाईं मंत्रियों की ड्यूटियां

Wed, 26 Jun 2024 05:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Jun 2024 05:59 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रस्ताव पर नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को क्षेत्र बार चुनाव समन्वय और प्रबंधन की जिम्मेवारियां दे दी है। 

विज्ञापन
Himachal Assembly byelection: Ministers assigned duties in panchayats for campaigning
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रस्ताव पर नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को क्षेत्र बार चुनाव समन्वय और प्रबंधन की जिम्मेवारियां दे दी है। संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने बताया कि मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर, विधायक अजय सोलंकी, वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची को बघेरी, खिल्लियां, घोलुबाई करसोली, गुलुवाला बैरच, मस्तानपुर, बरुणा, जोघो, जगतारपुर कश्मीरपुर, रिया, पंजैहरा, बगलिहार और नवाग्रांव में चुनाव समन्वय का दायित्व सौंपा गया है। मंत्री रोहित ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक किरनेश जंग, कौल सिंह ठाकुर को भागपुर, रेढू उपरला, गोलजमाला, दभोटा, माज़रा, भाटियां, ढांग निचली और प्लासीकलां में चुनाव समन्वय का जिम्मा सौंपा है।

विज्ञापन


मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी, पूर्व विधायक गंगूराम मुसाफिर, विधायक विनोद सुल्तानपुरी और नशिर रावत को मंझोली, प्लासी, कलां साउथ क्षेत्र, गंगुवाल, राजपुरा, रदयाली, किरपालपुर, खेड़ा, बरियां और बवासनी, मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान, विधायक हरीश जनारथा को नालागढ़ नगर परिषद के वार्ड 1 से 9 तक, मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, आदर्श सूद, शिव कुमार को रामशहर, बहेड़ी, धर्मणां, छडोग, मितियां, पोली डे खल्ला, कोइडी, विक्रमादित्य सिंह, संजय अवस्थी, मोहन लाल ब्राक्टा, कुलदीप सिंह राठौर को नंड, जागनी, लुन्स, जुखरी, गाड़ियाच, बहा, कुंडुलु, सरूर, रतवाडी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रमेश चौहान को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूरे चुनाव प्रचार प्रसार का समन्वयक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


प्रतिभा सिंह, मुकेश आज नालागढ़ में करेंगे प्रचार
 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह 27 जून को प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा के पक्ष में चुनावी सभाएं करेंगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी उनके साथ होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अमित पाल सिंह ने बताया है कि प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री बघेरी, मस्तानपुर, अम्बवाला, झिरीवाला, दतोवाल, खेरा और सैणीमाजरा में संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed