फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly byelection: Congress will check the winnability of applicants for six seats, names will be s

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: छह सीटों के लिए आवेदकों की जिताऊ क्षमता जांचेगी कांग्रेस, हाईकमान को भेजे जाएंगे नाम

Sat, 20 Apr 2024 11:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Apr 2024 11:12 AM IST
सार

प्रदेश में छह विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव लड़ने के इच्छुक आवेदकों की जिताऊ क्षमता जांचने को कांग्रेस सर्वे करवाएगी।

विज्ञापन
Himachal Assembly byelection: Congress will check the winnability of applicants for six seats, names will be s
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में छह विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव लड़ने के इच्छुक आवेदकों की जिताऊ क्षमता जांचने को कांग्रेस सर्वे करवाएगी। सर्वे में टॉप थ्री स्थान पर रहने वाले आवेदकों के नाम पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंथन करेंगे। हर विस से दो-दो संभावित उम्मीदवारों के नाम हाईकमान को भेजे जाएंगे। इस माह के अंत तक प्रत्याशी तय होने के आसार हैं।सुजानपुर, बड़सर, कुटलैहड़, गगरेट, लाहौल-स्पीति और धर्मशाला में विधानसभा उपचुनाव होना है।

विज्ञापन

21 और 22 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुक्खू धर्मशाला और सुजानपुर के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की प्रत्याशी को लेकर नब्ज टटोलेंगे। सभी सियासी समीकरणों पर गौर करने के बाद ही प्रत्याशियों को लेकर आगामी फैसला लेंगे। उपचुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने को सर्वे भी शुरू कर दिया है। पार्टी ने स्वतंत्र एजेंसी को सर्वे का काम सौंपा है। सर्वे टीमें उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में डटी हैं। सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष जिताऊ क्षमता रखने वाले नेताओं के नाम का पैनल तैयार कर पार्टी हाईकमान को भेजेंगे। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां पर किसके नाम पर चर्चा
धर्मशाला सीट से नगर निगम के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी, पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी की बहू के नाम पर विचार हो रहा है। लाहौल-स्पीति से भाजपा के पूर्व विधायक रामलाल मारकंडा और जिला परिषद सदस्य अनुराधा राणा के नाम पर मंथन हो रहा है। गगरेट से पूर्व विधायक राकेश कालिया, पूर्व उद्योग मंत्री कुलदीप कुमार और रमन जसवाल, सुजानपुर से कुलदीप सिंह पठानिया, सुरेंद्र डोगरा, बड़सर से पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, कृष्ण चौधरी के नाम पर विचार चल रहा है। जबकि कुटलैहड़ से विवेक शर्मा को टिकट दिया जाना लगभग तय है।

विज्ञापन

लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा जल्द 
कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम जल्द घोषित होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि संभावित प्रत्याशियों के नामों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति को सौंप दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed