फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal assembly budget session: medicine sample of 25 companies failed in himachal in last three years

हिमाचल में 25 कंपनियों के दवा सैंपल फेल, स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

Thu, 18 Mar 2021 07:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Mar 2021 07:02 PM IST
सार

  • तीन साल में 25 कंपनियों के दवा सैंपल फेल
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर राजीव सैजल ने विधानसभा में दी जानकारी
  • विधायक जगत सिंह नेगी की ओर से पूछे गया था लिखित प्रश्न

विज्ञापन
himachal assembly budget session: medicine sample  of 25 companies failed in himachal in last three years
स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बीते तीन साल के भीतर 25 दवा कंपनियों द्वारा निर्मित दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर राजीव सैजल ने यह जानकारी विधायक जगत सिंह नेगी की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी, 2020 को दवा नियंत्रक जम्मू और कश्मीर द्वारा मैसर्ज डिलीटल विजन प्राइवेट लि. कालाअंब स्थित कोल्ड बेस्ट सिरप नाम दवाई के सेवन करने से जम्मू कश्मीर के रामनगर क्षेत्र में कुछ बच्चों की मौत का मामला ध्यान में आया था। इस कंपनी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। पुलिस थाना अंब में मामला भी दर्ज है। रिपोर्ट के अनुसार 11 बच्चों की मृत्यु के बारे में उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन


सहारा योजना के तहत 20 करोड़ से अधिक धनराशि लाभार्थियों को आवंटित
हिमाचल प्रदेश में सहारा योजना के आरंभ होने के पश्चात 31 जनवरी, 2021 तक कुल 14,995 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 11,529 आवेदन अनुमोदित किए गए हैं। इस योजना के तहत 31 जनवरी, 2021 तक 20 करोड़ 52 लाख 51 हजार 144 रुपये लाभार्थियों को आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन


जिला शिमला के अस्पतालों में सबसे ज्यादा मौतें
 स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने बताया कि बीते तीन सालों के भीतर प्रदेश के अस्पतालों में 23,921 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने यह जानकारी विधायक राकेश सिंघा की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि जिला शिमला के अस्पतालों में सबसे ज्यादा 6649 लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने सदन में टाला अनुबंध कर्मचारियों का कार्यकाल घटाने का सवाल 
हिमाचल सरकार ने सदन में अनुबंध कर्मचारियों का कांट्रेक्ट पीरियड घटाने का सवाल टाल दिया। विधायक राजेंद्र राणा, आशा कुमारी, राकेश सिंघा और पवन नैयर ने इस बारे में सवाल किया था। मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जवाब दिया कि इस संबंध में सूचना एकत्र की जा रही है। इस पर विपक्षी विधायकों ने नाराजगी जाहिर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed