फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal and Haryana BJP MLA, MP becomes proponent of Presidential candidate Draupadi Murmu

Presidential Election Update: राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक बने हिमाचल-हरियाणा के भाजपा विधायक, सांसद

Thu, 23 Jun 2022 11:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Jun 2022 11:17 PM IST
सार

राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के नामांकन प्रस्ताव पर हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के सांसदों व विधायकों ने हस्ताक्षर किए। 

विज्ञापन
Himachal and Haryana BJP MLA, MP becomes proponent of Presidential candidate Draupadi Murmu
हरियाणा निवास चंडीगढ़ में बैठक आयोजित। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के नामांकन प्रस्ताव पर हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के सांसदों व विधायकों ने हस्ताक्षर किए। भाजपा विधायक, सांसद नामांकन के लिए मुर्मू के प्रस्तावक बने हैं। गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में इसे लेकर बैठक का आयोजन किया गया। प्रस्ताव पर हस्ताक्षर के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। हरियाणा में भाजपा की सहयोगी जजपा और समर्थक निर्दलीय विधायकों ने भी मुर्मू के समर्थन में प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन


इस दौरान उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़, हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप भी उपस्थित थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रवार को राष्ट्रपति उम्मीदवार मुर्मू नामांकन दाखिल करेंगी। दिल्ली में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है, वह स्वयं दिल्ली जा रहे हैं। हस्ताक्षर युक्त नामांकन प्रस्ताव भी सौंपा जाएगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश के सभी भाजपा विधायकों ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी मुर्मू के पक्ष में समर्थन देते हुए अपने-अपने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


जो गैरहाजिर रहे, वे दिल्ली में करेंगे हस्ताक्षर
 पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार विधायकों, सांसदों ने प्रस्ताव पर अपने-अपने हस्ताक्षर किए हैं। जो सांसद व केंद्रीय मंत्री नहीं आ सके, वे दिल्ली में प्रस्ताव पर अपने हस्ताक्षर करेंगे। एनडीए व समर्थन कर रहे दलों के सांसदों, विधायकों की वोट वैल्यू पांच लाख से अधिक है, इसलिए मुर्मू की जीत सुनिश्चित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed