{"_id":"5e739e6b8ebc3e6fa2574d10","slug":"himachal-all-trains-in-kangra-valley-canceled-cm-appeals-to-follow-pm-s-talk","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में कांगड़ा घाटी की सभी ट्रेनें रद्द, सीएम ने पीएम की बातों का पालन करने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में कांगड़ा घाटी की सभी ट्रेनें रद्द, सीएम ने पीएम की बातों का पालन करने को कहा
Thu, 19 Mar 2020 10:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में कांगड़ा घाटी की लाइफलाइन पठानकोट-जोगिंद्रनगर की सभी ट्रेनें रद्द कर दी हैं। पर्यटकों पर रोक के चलते कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर भी ट्रेनें चलने की संभावना कम है। अधिकतर ट्रेनें खाली कर दी हैं। कांगड़ा घाटी में 19 मार्च आधी रात से सभी ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की बातों का करें पालन: जयराम
शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार रात हुए संबोधन के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनता से अपील की है कि वह प्रधानमंत्री की हर बात का पालन करें। लोगों को खुद को सुरक्षित करने के लिए एहतियात बरतना ही होगा। सीएम ने कहा कि अफवाहों से बचें। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हरसंभव कदम उठा रही है, ताकि लोगों को वायरस से ग्रसित होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के अनुसार 22 मार्च को सुबह 7 से 9 बजे तक स्वयं लगाए गए जनता कर्फ्यू का भी लोग पालन करें। अगर कोई आपात स्थिति न हो तो इस दिन लोगों घरों के अंदर रहें। मामूली चिकित्सा के लिए डॉक्टरों से फोन पर सलाह लें। उन्होंने लोगों से कहा कि देश में आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक है, इसलिए स्टोर न करें।
विज्ञापन